फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Demand for fogging in Musahar settlements from the Health Department

Kushinagar News: स्वास्थ्य विभाग से मुसहर बस्तियों में फाॅगिंग की मांग

Sun, 03 May 2026 01:55 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
Demand for fogging in Musahar settlements from the Health Department
जंगल पचरुखिया मुसहर बस्ती में संक्रामक रोगों के रोक थाम के लिए चौपाल लगाकर जागरूक करते वरिष्ठ भ
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पडरौना। क्षेत्र के जंगल पचरुखिया मुसहर बस्ती में शनिवार को चौपाल लगी। मुसहर बस्तियों में फाॅगिंग कराने समेत अन्य स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की।
भाजपा नेता पप्पू पांडेय ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही के चलते मुसहर बस्तियों में बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक संक्रामक रोगों से पीड़ित हैं। इन बस्तियों में न नालियों की सफाई कराई जा रही है और न ही नालियों में छिड़काव हो रहा है। जलजनित रोगों की रोक थाम के लिए काई उपाय नहीं किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि किसी भी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्सक रात्रि विश्राम तक नहीं कर रहा है। इससे मुसहर परिवार के लोगों को इलाज कराने में दिक्कत हो रही है। उन्होंने मौजूद लोगों को घर और उसके आसपास के स्थानों की साफ-सफाई रखने के लिए प्रेरित कर मुसहर बस्तियों में जरूरी स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की। चौपाल का संचालन चंदन पांडेय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान पूर्व ग्राम प्रधान मनोज कुमार गौड, मोहन, सोहन, राशिय, हरिहरी, राजली, सुदामा, नैन देवी, ओमप्रकाश, शकुंतला, किशोरी देवी, रामजीत, विक्रम, कैलाश, पालकी देवी, किस्मती, नागिया आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed