फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Demand for Enacting Strict Laws for Cow Protection

Kushinagar News: गोवंश संरक्षण के लिए सख्त कानून बनाने की मांग

Tue, 28 Apr 2026 01:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 28 Apr 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
Demand for Enacting Strict Laws for Cow Protection
गो सम्मान संकीर्तन यात्रा को लेकर एसडीएम को ज्ञापन देते गायत्री मंदिर पडरौना से टिम।स्रोत-सोशल 
पडरौना। गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत सोमवार को जिले के सभी तहसील मुख्यालयों पर रैली निकाली गई। इसमें राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपकर गोवंश संरक्षण के लिए प्रदेश में सख्त कानून बनाने समेत अन्य मांगों को पूरा करने की मांग की गई।
विज्ञापन

शहर के गायत्री मंदिर परिसर से पंडित वेद प्रकाश मिश्र की अगुवाई में निकली रैली जय नंदी जय गोपाल, गो हत्या बंद करे सरकार.. आदि नारे लगाते हुए तहसील मुख्यालय पहुंची। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति और ग्रामीण अर्थव्यवस्था में गौमाता का विशेष स्थान है, लेकिन वर्तमान में गोवंश कई चुनौतियों से जूझ रहा है। सड़कों पर बढ़ते आवारा पशु, दुर्घटनाओं में उनकी मौत, अवैध वध और तस्करी जैसे मामले गंभीर होते जा रहे हैं। इसके बाद उन्होंने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम आशुतोष कुमार को सौंपकर गोवंश संरक्षण के लिए प्रदेश में सख्त कानून बनाने समेत अन्य मांगों को पूरा करने की मांग की।
विज्ञापन

इस दौरान शुभम चौहान, आशीष शुक्ला, प्रयाग मिश्रा, दीनबंधु मद्धेशिया, कार्तिकेय गुप्ता, आशीष, राधाचरण दास, नितिन मिश्रा, बबलू कुशवाहा,आकाश जायसवाल, विनय कुशवाहा, किशन मिश्रा, मुकेश चौहान, अमित मिश्रा, कमलेश पासवान, विक्रम पासवान, बादल मिश्रा, जितेंद्र पाल, निर्भय कुशवाहा, प्रेम प्रजापति, विपिन कुमार आदि मौजूद रहे। कसया संवाद के अनुसार गौ सम्मान आवाह्न अभियान के तहत कुशीनगर बुद्ध द्वार से तहसील कार्यालय तक रैली निकाली गई। इसके बाद कसया एसडीएम डॉ. संतराज सिंह बघेल को ज्ञापन सौंपा। रैली की अगुवाई कर रहे विकास मद्धेशिया ने कहा कि पहले की तुलना में गोवंश की संख्या में कमी आई है, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था और पारंपरिक कृषि व्यवस्था प्रभावित हो रही है। उन्होंने गाय को राष्ट्र माता का दर्जा देने, देश में गो-हत्या पर प्रतिबंध लगाने और गोवंश संरक्षण के लिए कठोर कानून बनाने आदि की मांग की। इस दौरान राकेश जायसवाल, संतोष सिंह, अमरनाथ मद्धेशिया, सतवंत यादव, विनोद गिरी, अमरचंद हिन्दुस्तानी, ओमप्रकाश, मधु सेठ, प्रदीप सिंह क्रांति, छत्रशाल, मुलायम यादव, श्याम कुमार आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed