{"_id":"5798f75b4f1c1bc06121e533","slug":"demand-for-ayoob-arrest","type":"story","status":"publish","title_hn":"अयूब पर कार्रवाई की मांग की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयूब पर कार्रवाई की मांग की
kushinagar
Updated Wed, 27 Jul 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
राजनीितति
- फोटो : santosh verma
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खड्डा। कस्बे में स्थित भाजपा कार्यालय पर बुधवार को बैठक आयोजित की गई। इसमें सांसद महंत योगी आदित्यनाथ के खिलाफ डॉक्टर अयूब पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप लगाया गया। साथ ही अयूब के बयान की निंदा करते हुए कार्रवाई की मांग की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए विजयलक्ष्मी मिश्रा ने कहा कि अयूब के बयान से भाजपा कार्यकर्ता व हिन्दू समाज के लोग आहत हैं। भाजपा नेता सुप्रियमय मालवीय ने कहा कि महंत आदित्यनाथ हिंदू समाज के लोगों के आस्था का प्रतीक हैं। जिला महामंत्री वृन्दा प्रसाद ने कहा कि अयूब के विवादित टिप्पणी से लोगों में नाराजगी है। अन्य वक्ताओं ने भी अयूब के बयान की निंदा की और कार्रवाई की मांग की। वक्ताओं ने कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी। बैठक में पवन राव, कृष्ण कुमार तिवारी, कुंदन राव, शांति देवी, रीना गुप्ता, राजेश्वर सिंह, जीरा देवी, कौशिल्या देवी सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।
पीएम और योगी पर टिप्पणी करने वालों पर रासुका लगाने की मांग
रामकोला।बुधवार को कस्बे में स्थित सिंचाई विभाग के डाक बंगले पर भाजपा की बैठक हुई। इसमें वक्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और सांसद महंत योगी आदित्यनाथ के खिलाफ टिप्पणी करने वालों पर रासुका लगाने की मांग की।
भाजपा नेता रिंकू प्रधान ने कहा कि जबसे भाजपा की केंद्र में सरकार बनी है, अन्य दलों के लोग परेशान हो गए हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि कुछ दलों के नेता प्रधानमंत्री तथा महंत योगी आदित्यनाथ के खिलाफ गलत टिप्पणी कर रहे हैं। ऐसे में भाजपा चुप नहीं बैठेगी। उन्होंने पीएम और योगी के खिलाफ टिप्पणी करने वालों पर रासुका लगाने की मांग की। बैठक में शम्भू गुप्ता, रामप्रताप गुप्ता, अवधेश जायसवाल, सुभाष प्रसाद, जनार्दन, अरविंद, मुकेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
डॉक्टर अयूब को गिरफ्तार करने की मांग
तमकुहीरोड। गोरक्ष पीठाधीश्वर भाजपा सांसद महंत योगी आदित्यनाथ के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने का आरोप लगाते हुए विभिन्न संगठनों ने पीस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर अयूब के खिलाफ नाराजगी जताई है। संगठनों ने डॉक्टर अयूब को गिरफ्तार करने की मांग की है। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रहलाद केशरी, भाजपा नेता श्रीकांत मिश्रा, विजय साहू, डॉक्टर बाबूलाल गुप्ता, सूर्यनाथ सिंह, मोती जायसवाल, विनोद शर्मा आदि ने पीस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को गिरफ्तार करने की मांग की है।