फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   defeating Kanpur, Allahabad team reached the semi-finals

कानपुर को हराकर इलाहाबाद की टीम पहुंची सेमीफाइनल में

Tue, 26 Dec 2017 12:18 AM IST
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
कुश्ाीनगर (ब्यूरो) Updated Tue, 26 Dec 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
defeating Kanpur, Allahabad team reached the semi-finals
खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त करते मुख्य अतिथि। - फोटो : कुश्‍ाीनगर ब्यूरो
पडरौना।  यूएनपीजी कॉलेज के खेल मैदान में चल रही छात्रनेता स्वर्गीय कृष्णा साहा व स्वर्गीय विमलेश मल्ल की स्मृति में क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे दिन सोमवार को इलाहाबाद और कानपुर के बीच मैच खेला गया। इसमें इलाहाबाद की टीम ने कानपुर को तीन विकेट से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। शानदार बल्लेबाजी करने वाले इलाहाबाद के गौरव पाठक को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। 
विज्ञापन


कानपुर ग्रीन पार्क एकेडमी के कप्तान मोहम्मद सईम हसन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। निर्धारित 25 ओवर के मैच में कानपुर की टीम सभी विकेट खोकर 189 रन बनाई। इसमें कप्तान सईम हसन ने शतकीय पारी खेल सर्वाधिक योगदान अपनी टीम को दिया। कानपुर की तरफ से ऋषभ राव ने 25, शोएब खान ने नौ रनों का योगदान दिया। इसके बाद कोई भी बल्लेबाज ज्यादा देर तक नहीं टिक सका। वहीं इलाहाबाद की ओर से राहुल व प्रियांशु ने एक-एक विकेट हासिल किया। 
विज्ञापन


जवाब में उतरी इलाहाबाद टीम की ओर से शुरुआत काफी अच्छी रही, लेकिन सलामी बल्लेबाज का विकेट गिरते ही रन स्कोर की गति धीमी पड़ गई। गौरव पाठक की शानदार बल्लेबाजी के आगे कानपुर के गेंदबाजों ने घुटने टेक दिए। महज 46 गेंदों में 97 रन की शानदारी पारी खेल गौरव ने अपनी टीम को बढ़त दिला दी। गौरव का विकेट गिरते ही धड़ाधड़ विकेट का पतन होने लगा। लेकिन कुंदन और विवेक की साझेदारी से इलाहाबाद की टीम कुल सात विकेट खोकर अपनी टीम को जीत दिला दी। अंपायर बबलू सिंह व संदीप सिंह रहे। कमेंट्री प्रिंस तिवारी, राबिन गुप्ता, स्कोरिंग अभिनव पाठक ने की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मैच का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल, डॉक्टर वीके सिंह, डॉक्टर कमलेश वर्मा, डॉक्टर पल्लवी सिंह, अंतर्राष्ट्रीय भजन गायक अनीष सोनी, परशुराम श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से फीता काट खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। 

इस मौके पर शमसेर मल्ल, मन्नू सिंह चंदेल, सतीश साहा, अजय साहा, पाली चौरसिया, गोल्डी जायसवाल, मुन्ना अली, किशन साहा, चंदन, प्रिंस मिश्र, ऋषिकेश मिश्र, आजाद अली, तेजनारायण, मनीष गुप्ता, अविनाश श्रीवास्तव, वसीम खान आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed