फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   ded body recover

Kushinagar News: रेलवे लाइन के पास मिला 31 वर्षीय युवक का शव

Sun, 14 May 2023 01:43 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 14 May 2023 01:43 AM IST
विज्ञापन
ded body recover
तरयासुजान। थाना क्षेत्र के ग्राम गड़हिया मोहन निवासी एक व्यक्ति का शव कैथवलिया गांव के चंवर में रेलवे लाइन के पास मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजन हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन

तरयासुजान-तिनफेड़िया रेलवे स्टेशन के बीच कैथवलिया चंवर में रेलवे लाइन के पास एक व्यक्ति का शव मिला। उसकी पहचान गड़हिया मोहन निवासी अशोक साहनी (31) के रूप में हुई। परिवार के लोगों ने बताया कि शुक्रवार को अशोक साहनी घर से करीब चार बजे गाड़ी की किस्त जमा करने के लिए सलेमगढ़ गए थे। देर रात तक घर नहीं पहुंचे तो परिजन उनकी तलाश करने लगे, लेकिन कुछ पता नहीं चला। उनके मोबाइल पर परिजनों ने फोन किया तो किसी दूसरे व्यक्ति ने फोन उठाया और इधर-उधर की बातें करने लगा।
विज्ञापन

शनिवार सुबह कैथवलिया गांव के चंवर में रेलवे ट्रैक के पास उसका शव मिला। पिता महंथ साहनी ने बताया कि अशोक के शरीर पर कई जगह चोट के निशान हैं। उसकी बाइक भी कुछ दूरी पर मिली है। बाइक की चाभी और मोबाइल गायब है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में तरयासुजान थाने के एसओ राजेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद सही स्थिति का पता चलेगा। इस मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed