{"_id":"5da5af228ebc3e93a45fdd26","slug":"death-in-saudi-arab-kushinagar-news-gkp3255025103","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिपरा कनक के युवक की सऊदी अरब में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिपरा कनक के युवक की सऊदी अरब में मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिपरा कनक के युवक की सऊदी अरब में मौत
ड्यूटी के दौरान गैस की पाइप फटने से हुआ हादसा
घर में मचा कोहराम, परिवार का बड़ा बेटा था अली
अमर उजाला ब्यूरो
समउर बाजार। घर की माली हालात सुधारने छह माह पूर्व विदेश गए पिपरा कनक गांव के बोदा टोला निवासी युवक की ड्यूटी के दौरान गैस की पाइप फटने से मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
पटहेरवा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा पिपरा कनक के बोदा टोला गांव निवासी मोहम्मद हसन के पुत्र अली अहमद (26) छह माह पूर्व सऊदी अरब के जुबैल शहर में गैस प्लांट में सुपरवाइजर के पद पर कार्य करने गए थे। 14 अक्तूबर सोमवार को ड्यूटी के दौरान गैस प्लांट में पाइप फटने से अली अहमद की मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही घर में चीख-पुकार मच गई। क्षेत्र पंचायत सदस्य मोहम्मद नईम अहमद ने बताया कि अली अहमद दो भाइयों व दो बहनों में सबसे बड़ा था। बचपन में ही मां की गंभीर बीमारी के चलते मौत हो गई थी, पिता रोजी-रोटी के सिलसिले में कोलकाता में रहते हैं। गांव के बसरुदीन अहमद, तमजीर आलम, असफाक अहमद, सज्जाद आलम आदि ने बताया कि घटना से पूरा गांव गमजदा हैं।