{"_id":"62bde4cca46aa573432b8fc0","slug":"death-from-city-to-village-power-cut-kushinagar-news-gkp4421935161","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर से गांव तक बिजली कटौती से सांसत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर से गांव तक बिजली कटौती से सांसत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर से गांव तक बिजली कटौती से सांसत
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना (कुशीनगर)। जिले में दो दिनों से हो रही रुक-रुककर बारिश से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली है, वहीं बिजली कटौती बढ़ गई है।
बुधवार रात करीब आठ घंटे तक बिजली गुल रही। बृहस्पतिवार भोर में बिजली आई तो लो वोल्टेज ने उपभोक्ता परेशान रहे। लो वोल्टेज के कारण पानी का मोटर नहीं चल पाया। दिन में भी बिजली की आंख मिचौली जारी रही। नगर के उपभोक्ताओं ने बताया कि सात-आठ घंटे ही बिजली मिल पा रही है। समस्या के समाधान को लेकर जिम्मेदार गंभीर नहीं हैं।
इस संबंध में विद्युत निगम के अधीक्षण अभियंता राकेश कुमार गुप्ता ने बताया कि बारिश की वजह से कई जगह तकनीकी दिक्कत आई थी, जिसे ठीक कराकर विद्युत सप्लाई दी जा रही है।
...
सिर्फ पांच घंटे मिली बिजली पटहेरवा। क्षेत्र में बिजली कटौती की हालत में सुधार नहीं हो पा रहा है। बीते 30 घंटों के भीतर सिर्फ पांच घंटे ही सप्लाई मिल सकी।
विज्ञापन
विद्युत उपकेंद्र फाजिलनगर से पटहेरवा फीडर क्षेत्र को बिजली सप्लाई दी जाती है। इसमें धनौजी, धनौजी कला, कुचिया मठिया, मतलुक छापर, अहलादपुर, पोखर भिंडा, अवरवा सोफीगंज, चंदरौटा सहित तीस से भी अधिक गांव शामिल हैं। बुधवार भोर से शुरू हुई बारिश के साथ ही बिजली गुल हो गई। बृहस्पतिवारदोपहर तक 30 घंटे में महज पांच घंटे ही सप्लाई मिल सकी। क्षेत्र के उमेश यादव, राजेश दुबे, संतोष तिवारी, संतोष यादव, संजय यादव,रानू आदि ने कटौती से निजात दिलाने की मांग की है। विद्युत उपकेंद्र फाजिलनगर के जेई सरताज अली ने बताया कि ऊपर ही कम बिजली मिल रही है।