{"_id":"5e46e3e48ebc3ee5f1089565","slug":"death-due-to-poisioning-in-train-kushinagar-news-gkp341121121","type":"story","status":"publish","title_hn":"जहरखुरानी के शिकार युवक की अस्पताल में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जहरखुरानी के शिकार युवक की अस्पताल में मौत
विज्ञापन

छितौनी। जहरखुरानी के शिकार हनुमानगंज थाना क्षेत्र के युवक की बृहस्पतिवार की रात मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
हनुमानगंज थाना क्षेत्र के माघी भगवानपुर गांव निवासी नरसिंह चौरसिया पुत्र छोटेलाल मुंबई में पेटिंग का काम करता था, जबकि उससे बड़े दो भाई विदेश हैं। पांच दिन पूर्व छोटेलाल मुंबई से ट्रेन से गोरखपुर आया। बृहस्पतिवार तड़के गोरखपुर से नरकटियागंज जाने वाली ट्रेन में बैठने के बाद परिजनों को फोन कर सुबह खड्डा पहुंचने की बात कही थी। परिवार के लोग खड्डा स्टेशन पर उसका इंतजार करते रहे, लेकिन वह नहीं उतरा। उसकी बताई हुई बोगी में गए तो छोटेलाल बेसुध पड़ा था। परिजन ट्रेन से उतारकर सीएचसी ले गए, जहां जहरीला पदार्थ खाने की पुष्टि करते हुए डॉक्टर ने उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया था। वहां इलाज के दौरान बृहस्पतिवार की रात में छोटेलाल की मौत हो गई।