फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Death by the Burning of Marriage

विवाहिता की जलने से मौत

Thu, 19 Apr 2018 11:07 PM IST
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
कुश्ाीनगर (ब्यूरो) Updated Thu, 19 Apr 2018 11:07 PM IST
विज्ञापन
Death by the Burning of Marriage
जुटे लोग। - फोटो : कुश्ाीनगर ब्यूरो
नेबुआ रायगंज। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के डिबनी गांव में 22 वर्षीया नवविवाहिता की  झोपड़ी में संदिग्ध परिस्थितियों में जलकर मौत हो गई। झोपड़ी में आग लगने की सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाया। मृतका के पिता ने ससुराल वालों पर हत्या कर जलाने का आरोप लगाते हुए चार लोगों के खिलाफ स्थानीय पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया है।  
विज्ञापन


जटहा बाजार थाना क्षेत्र के खरसाल बबुइया निवासी उदयभान जायसवाल की 22 वर्षीया पुत्री तारा की शादी दो वर्ष पहले नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के डिबनी गांव निवासी सुदामा जायसवाल के पुत्र अंगद से हुई थी। अंगद छत्तीसगढ़ के रायपुर में बेल्डिंग का कार्य करता है। वह बीते छह महीने से वहीं है। कहा जा रहा है कि बुधवार की शाम को तारा और ससुराल के लोगों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। बृहस्पतिवार की भोर में लगभग चार बजे सुदामा के घर में आग लगने का शोर सुनकर जुटे ग्रामीणों ने बाल्टी का पानी डाल आग को बुझाने का प्रयास किया। अग्निशमन दल को भी इसकी सूचना दी गई। आग पर नियंत्रण मिलने के बाद लोग नजदीक पहुंचे तो झोपड़ी के साथ किसी के जलने का एहसास हुआ।
विज्ञापन


 झोपड़ी के साथ महिला के जलने की सूचना पर पुलिस भी एंबुलेंस लेकर मौके पर पहुंची। तारा के पिता उदयभान जायसवाल भी बेटी की ससुराल में आग लगने की खबर पाकर पहुंचे लेकिन यहां का नजारा देखकर बदहवास हो गया। वहां मौजूद लोगों ने उन्हें संभाला। कुछ स्थिति ठीक होने पर उन्होंने आरोप लगाया कि ससुराल पक्ष के लोग तारा को दहेज के लिए परेशान कर रहे थे। बाद में उदयभान जायसवाल की तरफ से इस मामले में तारा की दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाते हुए सास, ससुर, देवर और देवरानी के खिलाफ तहरीर दी गई। क्षेत्र के सब इंस्पेक्टर आहुत यादव ने बताया कि मृतका के पिता उदयभान की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सभी आरोपी घर छोड़कर भाग गए हैं, उनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 झोपड़ी में जली महिला का तीन माह का बच्चा भी गायब है। गांव में इस बात की चर्चा है कि इस दुधमुंहे बच्चे को लेकर ससुराल वाले कहीं छिप गए हैं। परंतु इतने छोटा बच्चा बिन मां के कैसे जीवित रहेगा इसको लेकर भी तमाम तरह की चर्चाएं हो रही हैं। जो भी इस मासूम के बारे में सुन रहा है तो वह ईश्वर से उसके जीवन की रक्षा के लिए प्रार्थना कर रहा है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed