फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Dead body of woman found hanging in room, accused of murder

Kushinagar News: कमरे में फंदे से लटकी मिली महिला की लाश, हत्या का आरोप

Wed, 15 May 2024 01:20 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 May 2024 01:20 AM IST
विज्ञापन
Dead body of woman found hanging in room, accused of murder
-जगदीशपुरम काॅलोनी का मामला, किराए के मकान में बच्चों के साथ रहती थी महिला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। किराए के मकान में रह रही महिला का खिड़की की ग्रिल से फंदे से लटला शव मंगलवार को मिला। बच्चों के शोर मचाने पर मोहल्ले वालों की भीड़ जुट गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस की पूछताछ में बड़ी बेटी ने परिवार के सदस्यों पर हत्या कर शव फंदे से शव लटकाने की बात कही। हालांकि पुलिस अभी कुछ कहने से परहेज कर रही है।
पडरौना कोतवाली क्षेत्र के जंगल धर्मपुर गांव निवासी जितेंद्र शर्मा की 35 वर्षीय चंदा शर्मा से 12 वर्ष पहले शादी हुई थी। परिवार में विवाद होने के कारण शहर के जगदीशपुरम कॉलोनी में किराए के मकान में रहकर तीन बेटी और एक बेटा को पढ़ाती थीं। जितेंद्र शर्मा कर्नाटक की एक कंपनी में काम करते हैं। सुबह बच्चों के शोर मचाने पर आसपास के लोग पहुंचे, तो कमरे मेंं अंदर खिड़की के ग्रिल में दुपट्टे के फंदे से चंदा का शव लटका मिला, लेकिन उसका पैर जमीन पर टिका था।
विज्ञापन

मौके पर मायके और ससुराल के लोग भी पहुंच गए। मायके पक्ष के लोग ससुराल पक्ष के लोगों पर हत्या का आरोप लगाने लगे। पुलिस की पूछताछ में चंदा की छह वर्षीय बड़ी बेटी ने बताया कि रात को परिवार के कुछ सदस्य आए थे और मारपीट कर फंदे से शव लटका दिया। इसको लेकर मोहल्ले में तरह-तरह की चर्चा रही। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिग यानी गर्दन की हड्डी टूटने से मौत होने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ अभिषेक सिंह अजेय ने बताया कि पीएम रिपोर्ट में हैंगिग आया है। तहरीर मिलने पर जांच कर साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed