फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Dead body of missing middle-aged man found in sugarcane field, suspicion of murder

Kushinagar News: लापता अधेड़ का गन्ने के खेत में मिला शव, हत्या की आशंका

Fri, 07 Jun 2024 01:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 07 Jun 2024 01:26 AM IST
विज्ञापन
Dead body of missing middle-aged man found in sugarcane field, suspicion of murder
तमकुहीरोड। एक दिन पहले लापता अधेड़ का बृहस्पतिवार को पुलिया के नीचे गन्ने के खेत में शव मिला। चेहरे पर और आंख पर चोट के निशान थे। घर वालों ने हत्या का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। फारेंसिक टीम के साक्ष्य जुटाने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

सेवरही थाना क्षेत्र के परसा उर्फ सिरिसिया के डुमरिया टोला निवासी 50 वर्षीय श्रीकांत सिंह बुधवार को सुबह घर से कुछ देर में आने की बात कह कर साइकिल से निकले थे। देर शाम तक नहीं लौटे तो परिजन उनकी तलाश करने लगे। उनकी साइकिल भावपुर जाने वाली सड़क के किनारे लावारिस मिली। लेकिन, उनका पता नहीं चला। बृहस्पतिवार को सुबह करीब आठ बजे लोगों ने पुलिया के बगल में गन्ने के खेत में उनका शव देखा और शोर मचाया तो गांव वालों की भीड़ जुट गई। लोगों ने परिजनों को सूचना दी। थोड़ी देर में पुलिस भी पहुंच गई। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। एक घंटे बाद फारेंसिक टीम पहुंची और साक्ष्य जुटाया। उसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। श्रीकांत सिंह खेती करते थे। उनके तीन बेटे अनिल सिंह (21), सुनील सिंह(18), नीतीश सिंह (14) हैं।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार श्रीकांत सिंह को कहीं और मारा गया और शव लाकर यहां फेंका गया है। शव के पास सुर्ती का डिब्बा और चिलम पड़ी थी। इंस्पेक्टर दिग्विजय नारायण राय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चलेगा। घर वालों के आरोप के आधार पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed