फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Dead body of child murdered and thrown in Kushinagar

UP News: कुशीनगर में हत्या कर फेंका गया बालक का शव, नौ दिन बाद गन्ने के खेत में मिला

Mon, 11 Dec 2023 05:47 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 11 Dec 2023 05:47 PM IST
सार

कोतवाल राजप्रकाश सिंह ने बताया कि शव मिलने की जानकारी होने पर पुलिस मौके पर गई थी। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिवार के लोग अभी कुछ भी कहने की हालत में नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा।
 

विज्ञापन
Dead body of child murdered and thrown in Kushinagar
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

कुशीनगर जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां हाटा कोतवाली क्षेत्र के सकरौली गांव से नौ दिन पहले लापता एक बालक का शव सोमवार को दोपहर बाद गन्ने के खेत में मिला। इससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

विज्ञापन


सूचना मिलते ही गांव और आसपास के लोग खेत की ओर दौड़ पड़े। सूचना मिलने पर बड़ी संख्या में पुलिस वहां पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। स्थानीय पुलिस के साथ-साथ एएसपी और सीओ ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


शव सड़ जाने के कारण हत्या के कारण का अभी पता नहीं चल सका है। उसकी हत्या की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, परिजनों ने अभी किसी के खिलाफ तहरीर नहीं दी है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

बताया जा रहा है कि हाटा कोतवाली क्षेत्र के सकरौली गांव के निवासी इंदल प्रसाद का दस वर्षीय पुत्र गोलू तीन दिसंबर की शाम को गांव से जा रही बरात में बाजा देखने गया था। देर शाम को जब घर नहीं लौटा तो परिजन उसे ढूंढने लगे। काफी प्रयास के बाद भी वह नहीं मिला।

दूसरे दिन उसके पिता ने हाटा कोतवाली पुलिस को इसकी लिखित सूचना दी, जिस पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर बालक की तलाश शुरू कर दी थी। परिवार के लोगों और पुलिस को कोई सफलता नहीं मिली। सोमवार को गांव से पूरब दिशा में स्थित गन्ने के एक खेत में गन्ना की कटाई हो रही थी।


 

उसी दौरान एक महिला खेत में कुछ और अंदर गई तो उसे दुर्गंध महसूस हुई। उसने बढ़कर देखा तो वहां शव दिखाई दिया। शोर मचाते हुए वह बाहर आई। इसकी जानकारी होते ही और भी बहुत से लोग खेत के अंदर गए तो शव की पहचान नौ दिनों पहले गांव से लापता गोलू पुत्र इंदल प्रसाद के रूप में हुई। परिवार के लोगों को जब इसकी जानकारी हुई तो उनका रो-रो के बुरा हाल हो गया।

इस संबंध में हाटा के कोतवाल राजप्रकाश सिंह ने बताया कि शव मिलने की जानकारी होने पर पुलिस मौके पर गई थी। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिवार के लोग अभी कुछ भी कहने की हालत में नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed