फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Dead body of a youth who had left home was found in a field

Kushinagar News: घर से निकले युवक की खेत में मिली लाश

Wed, 03 Dec 2025 01:45 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 03 Dec 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
Dead body of a youth who had left home was found in a field
लक्ष्मीपुर। पडरौना शहर बंजारीपट्टी मोहल्ले का रहने वाले एक युवक की लाश कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के बरहज गांव में ईंट भट्ठे के पास मिली। मंगलवार को दोपहर में सूचना पर आई पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। घर वालों आरोप है कि वह ईंट भट्ठे पर काम करने के लिए घर से सोमवार को दिन पूर्व निकला था। वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग और रात को किए गए भोजन पूरी तरह से पचा नहीं होने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

बंजारी पट्टी निवासी आकाश मद्धेशिया (30) गुजरात में रहकर काम करता था,चार तीन पूर्व वह गुजरात से घर आया।उसका भाई मनीष ने बताया कि सोमवार को दोपहर में कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के बरहज गांव में संचालित एक ईंट भट्ठे पर काम की तलाश में गया। साथ में अपने भाई मनीष का मोबाइल लेते गया।
विज्ञापन

सोमवार की देर शाम को आकाश फोन कर मनीष को बताया कि आज मैं नहीं आऊंगा रात हो गई है। मंगलवार को आएंगे। इस पर मनीष ने अपना मोबाइल मांगा,मंगलवार को सुबह से आकाश का मोबाइल बंद था। दोपहर में खेत में लाश मिलने की सूचना पर परिजन पहुंचे और शव की पहचान किए। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग की पुष्टि हुई है। थानाध्यक्ष संदीप सिंह ने बताया कि मामला संदिग्ध लग रहा है। इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed