{"_id":"697a7546b983cea0ad0c67c1","slug":"dead-body-of-a-youth-found-hanging-from-a-tree-screams-erupt-kushinagar-news-c-205-1-ksh1029-153595-2026-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: पेड़ से लटका मिला युवक का शव, मची चीख-पुकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: पेड़ से लटका मिला युवक का शव, मची चीख-पुकार
Thu, 29 Jan 2026 02:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 29 Jan 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
रहसू बाजार। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के दहारीपट्टी गांव के मुसहर टोली में सोमवार को करीब रात आठ बजे संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक की लाश पेड़ से लटकती मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस एवं फॉरेंसिक टीम ने घटना की जांच पड़ताल की तथा शव को पोस्टमार्टम ले लिए भेज दिया।
सोमवार को रात आठ बजे के करीब दहारीपट्टी गांव के मुसहर बस्ती में सभी खाना खाकर सोने की तैयारी में थे। इसी बीच किसी ने बस्ती से कुछ ही दूरी पर एक पेड़ से मुसहर युवक की फंदे से लटकती लाश होने की सूचना दी।
युवक की पहचान गांव के ही नंदलाल प्रसाद (20) पुत्र स्व. सुरेश प्रसाद के रूप में हुई। मौके पर तुर्कपट्टी पुलिस तथा फॉरेंसिक टीम ने पहुंचकर घटना का जायजा लिया। थानाध्यक्ष स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पुलिस जांच में जुटी है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा।