{"_id":"6605dd43699153510d0d88e6","slug":"dead-body-of-a-young-man-found-in-a-ditch-outside-the-village-suspicion-of-murder-kushinagar-news-c-205-1-ksh1007-114696-2024-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: गांव के बाहर सरेह में मिली युवक की लाश, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: गांव के बाहर सरेह में मिली युवक की लाश, हत्या की आशंका
Fri, 29 Mar 2024 02:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Fri, 29 Mar 2024 02:42 AM IST
विज्ञापन
कसया/पडरौना। गांव के बाहर सरेह में युवक की लाश बृहस्पतिवार को सुबह मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। गांव वालों की भीड़ जुट गई। युवक के शरीर पर कहीं चोट का निशान नहीं है। नाक और मुंह से झाग निकल रहा था। घर वालों ने शराब में जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है।
पटहेरवा थाना क्षेत्र के नौगावां निवासी सुभाष कुशवाहा (30) परिवार के साथ कसया थाना क्षेत्र के मैनपुर खदही में रहते थे। बृहस्पतिवार की सुबह गांव के दक्षिण सरेह में उनकी लाश मिली है। सुभाष की पत्नी सविता ने बताया कि बुधवार की शाम वह खेत घूमने के लिए निकले थे। काफी देर बाद वह घर नहीं लौटे। सुबह गांव वालों ने सरेह में उनकी लाश देखी और शोर मचाया। गांव वालों की मानें तो सुभाष नशे का आदी था। बुधवार की शाम को नशे की हालत में घूमते हुए लोगों ने देखा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सविता ने शराब में जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है। सीओ कसया कुंदन सिंह ने बताया है कि मैनपुर खदही गांव के सरेह में युवक का शव मिला है। उसकी पत्नी ने तहरीर दी है। मामले की जांच की जा रही है।
-
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह स्पष्ट नहीं
-पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस के अनुसार विसरा सुरक्षित कर लिया गया है। रिपोर्ट आने पर मौत की वजह स्पष्ट होगी। पत्नी के लगाए आरोप के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। अब तक पुलिस को घटना से जुड़ा कोई क्लू नहीं मिल सका है।
विज्ञापन
-
पीड़िता और उसकी बहन में चल रहा था विवाद
पीड़िता सविता ने बताया कि वह पति और बच्चों के साथ अपने मायके में रहती है। उसका और उसकी बहन से नवासे की जमीन का विवाद चल रहा था। इस मामले में जनवरी में कसया थाने पर पंचायत भी हो चुकी है। पीड़िता ने बताया कि कई बार जमीन को लेकर गांव के पटीदारों से मारपीट भी हो चुकी है और वह नहीं चाहती थी कि उसके पति यहां रहें। सविता ने बताया कि उसको शक था कि जमीन के विवाद में उसके पति के साथ कोई अनहोनी न हो जाए। इसलिए उसने एक हफ्ते पहले ही उससे घर जाने के लिए कहा था लेकिन, वह बच्चों के स्कूल की छुट्टी होने पर घर जाने की बात कहकर टाल गया था।