फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   day sunlight, retention of slurry

दिन में निकली धूप, गलन बरकरार

Tue, 09 Jan 2018 12:25 AM IST
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
कुश्ाीनगर (ब्यूरो) Updated Tue, 09 Jan 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
day sunlight, retention of slurry
चहल-पहल। - फोटो : कुश्‍ाीनगर ब्यूरो
पडरौना। कड़ाके की ठंड का असर सोमवार को भी बना रहा। दिन में धूप निकली जरूर लेकिन इससे बड़ी राहत नहीं मिली। गलन बरकरार रहने से लोग बेहाल रहे। धूप निकलने पर बाजारों में कुछ घंटों के लिए चहल-पहल बढ़ी थी परंतु जल्दी ही लोगों ने अपने जरूरत के सामान खरीदे और घर के लिए निकल गए।
विज्ञापन


पिछले एक पखवारे से जिले में पड़ रही कड़ाके की ठंड ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर रखा है। लगातार तापमान में गिरावट से सर्दी, खांसी व बुखार के मरीज अस्पताल में बढ़ गए हैं। ठंड का कहर इस कदर है कि इंसान के अलावा जानवर भी परेशान हैं। सोमवार को दिन के रीब 11 बजे हल्की धूप निकलने से लोगों को राहत की उम्मीद थी लेकिन गलन कम नहीं हुई। लोग धूप सेंकने बाहर निकले जरूर लेकिन सर्द हवाओं के चलते सूरज की तपन कम होती गई। दोपहर बाद आसमान में बादल छा गए, तो लोगों ने अलाव का सहारा ले लिया। शाम होते-होते लोग फिर घरों में दुबक गए।
विज्ञापन


ठंड को देखते हुए रविवार को डीएम के हवाले से बीएसए हेमंत कुमार राव ने जिले में कक्षा एक से पांच तक के विद्यालयों में 11 जनवरी तक शिक्षण कार्य बंद रखने का आदेश दिए है। लेकिन शहर के कुछ प्राइवेट विद्यालयों पर इसका तनिक भी असर नहीं है। ठंड में ठिठुरते बच्चों को किसी तरह अभिभावकों ने स्कूल तक पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सर्द मौसम से परेशान लोग इंटरनेट पर मौसम की भविष्यवाणी जानने का प्रयास कर रहे हैं। सोमवार को सोशल मीडिया पर पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय मौसम केंद्र, चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट लखनऊ के प्रभारी निदेशक जेपी गुप्ता की ओर से जारी एक पत्र वायरल होता रहा। इस पत्र में गोरखपुर और कुशीनगर समेत कई जिलों के लिए भी चेतावनी जारी की गई है। पत्र में कहा गया है कि रविवार की रात से 48 घंटे तक कुशीनगर समेत अन्य जिलों का तापमान और गिर सकता हैं। 


शहर के डॉक्टर राजीव मिश्र ने बताया कि ठंड से सभी को बचने की आवश्यकता है। क्योंकि ठंड की जद में बच्चे और बुजुर्ग ही नहीं नौजवान भी आ सकते है। उन्होंने बताया कि ठंड के चलते कोल्ड डायरिया, अस्थमा, निमोनिया, गले का इंफेक्शन, सर्दी, जुकाम, सिर में दर्द हो सकता है। इसके अलावा श्वास, ब्लडप्रेशर व दिल के मरीजों की दिक्कत बढ़ सकती है। इन रोगों के मरीज ठंड से बचें। बच्चों को पूरे शरीर पर गर्म कपड़े पहनाए रखें और गर्म पानी पीने का प्रयास करें। इससे शरीर का तापमान बना रहेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed