फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Data of disabled candidates will be uploaded on the website

वेबसाइट पर अपलोड होगा दिव्यांग परीक्षार्थियों का डाटा

Fri, 25 Feb 2022 11:54 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 25 Feb 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Data of disabled candidates will be uploaded on the website
वेबसाइट पर अपलोड होगा दिव्यांग परीक्षार्थियों का डाटा
विज्ञापन

जिले में 328 माध्यमिक विद्यालय संचालित
पडरौना। यूपी बोर्ड परीक्षा की तैयारी प्रशासन ने तेज कर दी है। इसमें शामिल होने वाले दिव्यांग परीक्षार्थियों के प्रमाणपत्र समेत अन्य प्रपत्र बोर्ड की वेबसाइट पर लोड होंगे। जिन परीक्षार्थियों का डाटा अब तक अपलोड नहीं हुआ है, उनका डाटा अपलोड करने के लिए जिले के सभी विद्यालयों को पत्र जारी किया गया है।
जिले में 328 माध्यमिक विद्यालय संचालित हैं। इनमें नामांकित दिव्यांग परीक्षार्थियों के चिकित्सा प्रमाणपत्र के अलावा अन्य प्रमाणपत्र पहले ही अपलोड करने के लिए निर्देश दिए गए थे। नेटवर्क की समस्या और विधानसभा चुनाव की वजह से कई दिव्यांग परीक्षार्थियों का डाटा वेबसाइट पर अपलोड नहीं किया जा सका है। बोर्ड परीक्षा की तिथि विधानसभा चुनाव के बाद घोषित हो सकती है।
विज्ञापन

डीआईओएस मनमोहन शर्मा ने बताया कि जिन दिव्यांग परीक्षार्थियों के चिकित्सा समेत अन्य प्रमाणपत्र बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड नहीं है, उन्हें अपलोड करने के लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव का पत्र आया है। इसके अनुपालन के लिए विद्यालयों को पत्र जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed