फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   cut atm with cutter, 21.54 lakh theft

गैस कटर से एटीएम काटकर 21.54 लाख की चोरी

Thu, 27 Oct 2022 11:06 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 27 Oct 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
cut atm with cutter, 21.54 lakh theft
गैस कटर से एटीएम काटकर 21.54 लाख की चोरी
विज्ञापन

- 25 अक्तूबर को 28 लाख रुपये डाले गए थे एटीएम में
- चोरी हुई रकम की पुलिस कर रही जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना/डिबनी बंजरवा। तमकुहीराज कस्बा के हरिहरपुर में बुधवार रात एसबीआई के एटीएम को गैस कटर से काटकर 21.54 लाख रुपये चोर चुरा ले गए। सीसीटीवी कैमरे का वायर भी काट दिया। घटना की जानकारी होने पर पुलिस अधिकारियों ने निरीक्षण किया। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसपी ने चोरों को पकड़ने के लिए टीम का गठन किया है।
थाना क्षेत्र के तमकुहीराज कस्बा के हरिहरपुर में चार वर्ष पूर्व एसबीआई का एटीएम लगाया गया था। इस एटीएम में 25 अक्तूबर को 28 लाख रुपये डाले गए थे। बुधवार रात को चोर ने गैस कटर से एटीएम को काटकर 21.54 लाख रुपये चुरा ले गए। बृहस्पविवार की सुबह लोगों को एटीएम कटे होने की जानकारी हुई। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई।
विज्ञापन

एसपी धवल जायसवाल ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे का अंदर व बाहर के वायर काट दिए गए हैं। चोर डीवीआर भी अपने साथ ले गए हैं। चोरों को पकड़नेे के लिए टीम गठित कर दी गई है। आसपास के सीसीटीवी की जांच की जा रही है। घटना की रात्रि एटीएम के आसपास कितने मोबाइल संचालित थे इसकी भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक किमी में पुलिस चौकी और थाना फिर भी घटना को दिया अंजाम
तमकुहीराज कस्बे में घटनास्थल से एक किलोमीटर के अंदर थाना और पुलिस चौकी मौजूद है। ओवरब्रिज चौराहे पर अक्सर पुलिस की मौजूदगी रहती है, फिर भी चोरों ने पास में ही घटना को अंजाम दे दिया। इससे स्थानीय लोगों में भय व्याप्त है। लोगों का कहना है कि पुलिस रात में गश्त नहीं करती है। पुलिस का भय चोरों में नहीं है। इसलिए पुलिस चौकी के समीप ही घटना को अंजाम दिया गया है। वहीं, व्यापारियों का कहना है कि एटीएम ही सुरक्षित नहीं है तो दुकानों की स्थिति क्या होगी।
कोट
तमकुहीराज कस्बे में एटीएम काटकर चोरी हुई है। इसके लिए टीम गठित कर दी गई है। जल्द ही मामले का पर्दाफाश किया जाएगा।
- धवल जायसवाल, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed