फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Crowd of cold and fever patients in Jan Arogya Mela

Kushinagar News: जन आरोग्य मेले में सर्दी, बुखार के मरीजों की भीड़

Mon, 24 Mar 2025 01:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 24 Mar 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
Crowd of cold and fever patients in Jan Arogya Mela
गंगुआ बाजार/ उजारनाथ/ लक्ष्मीगंज। रविवार को विभिन्न जगहों की पीएचसी पर आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में 94 मरीजों का चेकअप किया गया। इस दौरान सबसे ज्यादा मरीज सर्दी-बुखार, खांसी व डायबिटीज के आए। मौसम में बदलाव के दौरान सर्द-गर्म को लेकर डॉक्टरों ने गले में खरास होने पर गर्म पानी में हल्दी डालकर गरारा करने की सलाह दी। गंगुआ बाजार प्रतिनिध के अनुृसार रविवार को न्यू पीएचसी समउर पर लगे जन आरोग्य मेले में इस बार सीएचसी तमकुही से आई डॉ. सीमा यादव ने मेले में आए कुल 17 मरीजों का इलाज किया गया। इसमें सर्दी-बुखार के 9 मरीज, खांसी के 3 मरीज के अलावा डायबिटीज के मरीज शामिल रहे। मरीजों के उदासीन रहने से मेले में केवल 17 मरीज ही पहुंचे। इस दौरान पीएचसी पर फार्मासिस्ट आरके सिंह, वार्ड ब्वाॅय बंका प्रसाद, एलए सीताराम गुप्ता, अशोक कुमार डेंटल डाइजिस्टिक के अलावा एनएमए सुरेंद्र राय आदि मौजूद रहे। उजारनाथ प्रतिनिधि के अनुसार, क्षेत्र के करमैनी स्थित नया प्राथमिक स्वास्थ केंद्र पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में मात्र एक चिकित्साधिकारी संजय कुमार ने नेत्र व चर्म रोग, पेटदर्द व खांसी सहित विभिन्न रोगों का इलाज व परीक्षण किया। तीन बजे तक 42 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और निःशुल्क दवा दी गई। प्राथमिक स्वास्थ केंद्र करमैनी में तीन बजे तक 42 मरीजों की जांच की गई। वहीं चिकित्सकों ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। डॉ. संजय कुमार ने बताया की आरोग्य मेले के आयोजन से मरीजों की संख्या बढ़ रही लेकिन स्टाप कम होने से परेशानियां होती हैं। मरीज पेट दर्द व सर्दी जुखाम व खांसी से पीड़ित मिले। इस दौरान एलटी जमील अहमद, रामजी कुशवाहा, सलोनी श्रीवास्तव, अशोक कुशवाहा, ज्योत्सना चौरसिया, उदयभान, गौतम, गुलाब आदि मौजूद रहे। लक्ष्मीगंज प्रतिनिधि के अनुसार, लालाछपरा गांव के भटवलिया टोले में स्थित न्यू पीएचसी में रविवार को आरोग्य स्वास्थ्य मेले में 35 मरीजों का इलाज किया गया। इस दौरान सुगर बीपी, खांसी, चर्मरोग, टीवी आदि के मरीजों की जांच की गई। प्रभारी चिकित्साधिकारी डाॅ. संतोष नायक ने बताया कि इस समय गले में खरास होने पर गर्म पानी में हल्दी डालकर गरारा करना चाहिए तथा ठंड से बचना चाहिए। उन्होंने बताया कि अस्पताल में मधुमेह और रक्तचाप के मरीज अधिक आ रहे हैं। 48 वर्षीय रुखसाना खातून को सुगर की शिकायत पर जांच कर खाने में परहेज और टहलने का सुझाव तथा दवा दिया गया। 45 वर्षीय फुलबदन कुशवाहा को पेट न साफ होने की शिकायत थी। 16 वर्षीय संगीता को शरीर में खुजली तथा 6 वर्षीय मनोज को भी खुजली की शिकायत होने पर गर्म पानी में कपडे धोने तथा नियमित स्नान करने की सलाह दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed