{"_id":"669069e5c2105f0b50057ac4","slug":"crops-submerged-due-to-breaking-of-dam-of-mawan-nala-in-pokharbhinda-kushinagar-news-c-205-1-ksh1008-119758-2024-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: पोखरभिंडा में मवन नाला का बांध टूटने से फसलें जलमग्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: पोखरभिंडा में मवन नाला का बांध टूटने से फसलें जलमग्न
Fri, 12 Jul 2024 04:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Fri, 12 Jul 2024 04:55 AM IST
विज्ञापन
मथौली। कप्तानगंज तहसील क्षेत्र के पोखरभिंडा में बृहस्पतिवार को मवन नाले का बांध टूट गया। इससे बांध के किनारे सैकड़ों एकड़ फसलें जलमग्न हो गई हैं। सूचना मिलने पर हाटा विधायक मोहन वर्मा, तहसीलदार दिनेश मौके पर पहुंचे और जलमग्न फसलों का जायजा लेते हुए टूटे बांध की मरम्मत कराने की मांग की।
कप्तानगंज तहसील क्षेत्र के गांव पोखरभिंडा के बगल से होकर बहने वाले मवन नाला का बांध टूट जाने से क्षेत्र के गांव पोखरभिंडा, खभराभार, पटखौली, मठिया के किसानों की फसल जलमग्न हो गई है। इसकी जानकारी होने पर हाटा विधायक मोहन वर्मा, तहसीलदार कप्तानगंज दिनेश मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। विधायक व तहसीलदार ने टूटे बांध की शीघ्र मरम्मत कराने का निर्देश दिया। इस दौरान संतोष श्रीवास्तव, मुंशी सिंह, अनुराग कुशवाहा, संजय सिंह मुन्ना, हरेंद्र सिंह, सुधाकर पांडेय, अरुण आदि मौजूद रहे।