Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Crops belonging to more than 14,000 farmers have been damaged.

Kushinagar News: 14 हजार से अधिक किसानों की फसल को हुआ नुकसान

Sat, 07 Nov 2026 02:02 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
Crops belonging to more than 14,000 farmers have been damaged.
पडरौना। जिले में एक अप्रैल से चार नवंबर 2026 तक प्राकृतिक आपदाओं से 14,167 किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचा है। वहीं, 67 पशुओं की मौत हुई है। जिला प्रशासन ने नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट राहत आयुक्त को भेज दी है।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार प्राकृतिक आपदा में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को अब चार लाख रुपये के बजाय आठ लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की तैयारी कर रही है। इसके अलावा फसल और अन्य नुकसान पर मिलने वाली सहायता राशि में भी 25 से 30 प्रतिशत तक वृद्धि प्रस्तावित है। इसी के मद्देनजर राहत आयुक्त ने जिला प्रशासन से एक अप्रैल से चार नवंबर 2026 तक प्राकृतिक आपदाओं से हुए नुकसान की रिपोर्ट मांगी थी।
विज्ञापन

जिला प्रशासन की ओर से कराए गए सर्वे के अनुसार, जिले की दो तहसीलों में फसलों को नुकसान पहुंचा है। इसमें खड्डा तहसील के 6,340 और तमकुहीराज तहसील के 7,827 किसान प्रभावित हुए हैं। इसके अलावा प्राकृतिक आपदाओं में 67 पशुओं की मौत दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्र सरकार ने वित्तीय वर्ष 2026-27 से 2030-31 तक के लिए आपदा राहत के मानकों में संशोधन किया है। इसके तहत सिंचित क्षेत्र में फसल क्षति पर सहायता राशि 17 हजार रुपये से बढ़ाकर 22 हजार रुपये प्रति हेक्टेयर करने का प्रावधान है। वहीं, बारिश से फसल को नुकसान होने पर सहायता राशि 8,550 रुपये से बढ़ाकर 11 हजार रुपये प्रति हेक्टेयर किए जाने की तैयारी है। नए प्रावधानों के लागू होने पर प्रभावित किसानों को प्रति हेक्टेयर क्रमश: पांच हजार और 2,450 रुपये अधिक मिल सकेंगे।
पशुधन की क्षति पर भी सहायता राशि बढ़ाने का प्रस्ताव है। इसके तहत गाय, भैंस, घोड़े और ऊंट जैसे बड़े पशुओं की मौत पर मुआवजा 40 हजार से बढ़ाकर 50 हजार रुपये किया जाना है। बकरी, भेड़ और सूअर जैसे छोटे पशुओं के लिए सहायता राशि चार हजार से बढ़ाकर 5,500 रुपये करने का प्रस्ताव है।

इसी तरह गधे और खच्चर जैसे भार ढोने वाले पशुओं की मौत पर सहायता राशि 20 हजार से बढ़ाकर 24,400 रुपये और मुर्गीपालकों को प्रति मुर्गी मिलने वाली सहायता 100 से बढ़ाकर 130 रुपये करने की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed