फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Crisis Persists in Hotels, Dhabas, and Restaurants

Kushinagar News: होटल, ढाबा और रेस्टोरेंट में संकट बरकरार

Mon, 16 Mar 2026 02:20 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
Crisis Persists in Hotels, Dhabas, and Restaurants
संतकबीरनगर। रसोई गैस सिलिंडरों के साथ ही कमर्शियल एलपीजी सिलिंडर की भी कमी हो गई है। इसके कारण होटल, ढाबा और रेस्टोरेंट संचालन पर गंभीर संकट खड़ा हो गया है। किसी तरह लोग ब्लैक में सिलिंडर मंगा कर काम चला रहे हैं। खाड़ी देशों में जारी संघर्ष के कारण गैस की आपूर्ति बाधित हुई है, जिससे कामर्शियल उपभोक्ताओं को रिफिल मिलने में मुश्किल खड़ी हो रही है। इससे होटल, ढाबा, रेस्टोरेंट का चलाने वाले खासे परेशान है। लोग सिलिंडर के लिए भटक रहे हैं। हालांकि सरकार का दावा है कि कामर्शियल सिलिंडर की आपूर्ति हो रही है, लेकिन कारोबार इसको लेकर चिंता जता रहे हैं। मेंहदावल बाईपास पर रेस्टोरेंट चलाने वाले अली अहमद ने बताया कि सिलिंडर ने मिलने से काफी दिक्कत हो गई है। ऐसी ही स्थिति रही तो रेस्टाेरेंट कुछ दिनों के लिए बंद करने को मजबूर हो जाना पड़ेगा। मुखलिसपुर रोड पर रेस्टाेरेंट चलाने वाले धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि गैस की किल्लत के कारण परेशानी बढ़ गई है। यदि एक-दो दिन में सिलिंडर नहीं मिला तो दुकान बंद करने की नौबत आ जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed