{"_id":"56e998334f1c1bfb678b4824","slug":"youth-dies-in-road-accident-in-tamkuhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसे में युवक की मौत
कुशीनगर
Updated Wed, 16 Mar 2016 11:00 PM IST
विज्ञापन
बाइक तेज रफ्तार में होने कारण चालक नियंत्रण खो बैठा और बाइक ट्रक के पीछे जा घुसी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तमकुहीराज। बुधवार की रात तकरीबन साढ़े आठ बजे ट्रक की चपेट में आने से बाइकसवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को तमकुहीराज सीएचसी में पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया।
तरयासुजान थाना क्षेत्र के कोइंदी बुजुर्ग गांव के लक्ष्मीपुर राजा टोला के निवासी 28 वर्षीय साबिर अंसारी और उसी गांव के शाकिर अंसारी उम्र लगभग 24 वर्ष एक ही बाइक पर सवार होकर तमकुहीराज की ओर आ रहे थे।
रात के तकरीबन साढ़े आठ बजे तमकुहीराज बैरियर के निकट पहुंचे ही थे कि तमकुहीराज से बिहार की ओर जा रहे एक ट्रक की चपेट में आ गए। इस हादसे में साबिर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि शाकिर को गंभीर हालत में तमकुहीराज सीएचसी में पहुंचाया गया।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और साबिर के शव को अपने कब्जे में ले लिया। बताया जा रहा है कि बाइक चालक ने हेलमेट नहीं पहना था।