{"_id":"f51393a8026dde59a27f880d7be91eb4","slug":"women-canal-purely-youths-rescued-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला नहर में कूदी, युवकों ने बचाया ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला नहर में कूदी, युवकों ने बचाया
अमर उजाला/कुशीनगर
Updated Fri, 08 Jan 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
दुदही। परिवार में किसी बात की अनबन को लेकर शुक्रवार की शाम एक गर्भवती महिला ने बड़ी गड़क नहर पुल से छलांग लगा दी। महिला को कूदता देख वहां मौजूद कुछ युवकों ने भी नहर में छलांग लगा दी।
युवकों ने महिला को बचा लिया। विशुनपुरा थानाक्षेत्र के एक गांव की एक 35 वर्षीय गर्भवती महिला अपने परिवार में किसी बात को लेकर नाराज होकर घर से निकल पड़ी।
शाम को करीब पांच बजे वह पडरौन मडुरही के चटगांव पुल पर पहुंची। पुल से कुछ दूरी पर जाकर नहर में कूद गई। यह देख कर ब्रह्मा और उनके साथी महिला को बचाने के लिए नहर में कूद पड़े।
विज्ञापन
बड़ी मशक्कत के बाद महिला को सही सलामत बाहर निकाला गया। आस-पास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी।
मौके पर एसओ पहुंचे। उसके बाद महिला को उसके मायके गौरीश्रीराम पहुंचा दिया गया। एसओ विनय पाठक ने बताया कि महिला क्षुब्ध होकर ऐसा कदम उठाई थी। उसे उसके मायके भेज दिया गया है।