फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Women and children in the fear of police

महिलाआें और बच्चाें में पुलिस का खौफ

Sat, 26 Mar 2016 11:05 PM IST
कुशीनगर
कुशीनगर Updated Sat, 26 Mar 2016 11:05 PM IST
विज्ञापन
Women and children in the fear of police
रामकोला क्षेत्र के खोटहीं गांव में पुलिस की कार्रवाई के भय से लोगों के पलायन करने से कई घरों पर ताला लगा रहा और गांव में सन्नाटा छाया रहा। गांव में कई घरों में चूल्हे भी नहीं जले। - फोटो : अमर उजाला
रामकोला। होली के दिन रामकोला क्षेत्र के खोटहीं में दो पक्षों में मारपीट के बाद पुलिस के साथ भी संघर्ष हो गया था। उस घटना में एसओ और एक अन्य व्यक्ति की तरफ से तहरीर देने के बाद पुलिस ने 550 लोगों पर केस दर्ज किया था।
विज्ञापन


इनमें आधे से अधिक लोगों पर हत्या के प्रयास सहित कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज हुआ है। पुलिस पकड़कर थाने न लेती जाए, इस भय से गांव के पुरुष तो घर छोड़ दिए हैं, महिलाआें और बच्चाें पर भी पुलिस की कार्रवाई का भय दिख रहा था।
विज्ञापन


न दुकानें खुलीं और न ही पशुपालक मवेशियाें के लिए चारा ला सके। महिलाआें और बच्चों के चेहरे पर पुलिस का भय साफ तौर पर दिख रहा था। कई घरों में चूल्हे नहीं जले। इस मामले में आरोपी बनाए गए प्रधान के घर पर भी ताला लटकता रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव की प्रधान किरन साहनी के जेठ ओमप्रकाश साहनी का निर्भया गांव में महाविद्यालय है। महाविद्यालय के आगे रवींद्र खटिक ने अपनी जमीन बताकर कब्जा कर रखा है। इसे लेकर दोनाें पक्षों में कई बार मारपीट हो चुकी है। दोनों तरफ से मुकदमा भी दर्ज है। होली के दिन शाम के समय ओमप्रकाश साहनी और रवींद्र खटिक के बीच विवाद हो गया था।

उनके बीच जमकर मारपीट हुई थी। इसमें 12 से अधिक महिलाआें सहित कई पुरुष घायल हो गए थे। मौके पर खोटहीं चौकी के इंचार्ज जगधारी प्रसाद पुलिस बल के साथ पहुंचे, उनके सामने भी दोनों पक्षाें में मारपीट होती रही।

एसओ सौदागर राय भी पुलिस बल के साथ पहुंचे, जहां मारपीट हुई। नेबुआ नौरंगिया थाने की गाड़ी का शीशा टूट गया। पुलिस ने रवींद्र खटिक और एसओ ने वादी बनकर दो मुकदमे दर्ज कराए, जिसमें हत्या के प्रयास सहित गंभीर मामले दर्ज हुए। उसके बाद पुलिस ने दबिश की कार्रवाई शुरू की।

पुरुष गांव से पलायित होते गए। प्रधान के घर भी ताला लग गया। अन्य टोलाें में भी पुलिस की कार्रवाई के भय से लोगाें ने घर छोड़ दिया। देवीपुर की रहने वाली देवंती, मालती, लाची, कौशिल्या ने कहा विवाद के लिए जो लोग जिम्मेदार हैं, पुलिस को उन्हें गिरफ्तार करना चाहिए।

निर्दोष लोगाें के ऊपर कार्रवाई नाइंसाफी है। खोटहीं के खैरटिया, देवीपुर, फ कीराछपरा, धोबिया टोले के लोग पुलिस के भय से घर छोड़कर चले गए हैं। दरवाजे पर बांधे गए पशु चारा न मिलने से छटपटाते रहे।


खोटहीं की जिला पंचायत सदस्य अर्चना चौधरी ने घटना की निंदा की। उनका भी कहना था कि पुलिस को दोषियाें के विरुद्ध कार्रवाई करनी चाहिए, न कि निर्दोषों को प्रताड़ित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed