{"_id":"0cfc36cf15c8262fa957bf7680461e09","slug":"woman-killed-in-accidents-four-serious-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसों में महिला की मौत, चार गंभीर ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हादसों में महिला की मौत, चार गंभीर
अमर उजाला/कुशीनगर
Updated Mon, 25 Jan 2016 10:51 PM IST
विज्ञापन
कुशीनगर। अलग-अलग जगह सड़क हादसों में एक महिला की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। कसया और रामकोला इलाके में सुबह कोहरे के कारण हादसे हुए।
कसया के साखोपार में हादसे से क्षतिग्रस्त हुई गाड़ी में चूजे थे। जब तक पुलिस पहुंची, तब तक कई चूजे चोरी हो गए।
कसया प्रतिनिधि के अनुसार कसया-पडरौना मार्ग पर स्थित साखोपार के समीप ट्रक-डीसीएम के बीच सोमवार की सुबह लगभग पांच बजे आमने-सामने टक्कर हो गई।
डीसीएम के चालक और खलासी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अगल-बगल के लोगों निजी वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां पर उनका इलाज चल रहा है।
सोमवार की सुबह लगभग पांच बजे साखोपार स्थित किसान इंटर कॉलज के पास इलाहाबाद के नैनी से चूजों को लेकर बगहा जा रही गाड़ी की विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक से टक्कर हो गई। गाड़ी चालक सुरेश और उसके साथ रहे खलासी गंभीर रूप से घायल हो गए।
अगल-बगल के लोगों ने घायलों को निजी वाहन से जिला अस्पताल भिजवाया। इस हादसे से सड़क पर करीब डेढ़ घंटे तक आवागमन बाधित रहा। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने वाहनों को सड़क से हटवाकर जाम को खत्म कराया।
दुदही प्रतिनिधि के अनुसार पडरौना-दुदही मार्ग पर सोमवार को दिन में तीन बजे मठिया माफी गांव के सामने-आमने सामने दो बाइक सवारों में टक्कर हो गई। दोनों घायलों को दुदही सीएचसी में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विशुनपुरा थाना क्षेत्र के कुबेरपट्टी निवासी कन्हैया और छोटेलाल दुदही बाजार करने आ रहे थे और आलोक दुदही से पडरौना की तरफ आ रहे थे।
मठिया माफी गांव के सामने दोनों की बाइकों की टक्कर हो गई। रामकोला प्रतिनिधि के अनुसार स्थानीय थानाक्षेत्र के ग्राम कुस्महा रगड़गंज में सोमवार को सुबह नौ बजे एक महिला नित्यक्रिया के लिए बाहर गई थी।
तभी ट्रक की चपेट में आने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे की चपेट में 30 साल की किस्वती देवी आई।
बताया जाता है कि घना कोहरा होने के कारण लोगों को घटना कुछ देर बाद पता चली। तब तक चालक ट्रक लेकर भाग गया था। परिवार के लोगों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। रामकोला के प्रभारी निरीक्षक कमला यादव ने कहा कि पुलिस को किसी ने सूचना नहीं दी।