फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   While cooking fire, death of child

खाना बनाते समय आग लगी, बच्ची की मौत

Fri, 18 Mar 2016 11:04 PM IST
कुशीनगर
कुशीनगर Updated Fri, 18 Mar 2016 11:04 PM IST
विज्ञापन
While cooking fire, death of child
थानाक्षेत्र के ग्राम कुस्मही में शाम करीब चार बजे घर में खाना बनाते समय अचानक आग लग गई। - फोटो : अमर उजाला
रामकोला। थानाक्षेत्र के ग्राम कुस्मही में शाम करीब चार बजे घर में खाना बनाते समय अचानक आग लग गई। इस दुर्घटना में चार वर्षीया बच्ची श्रेया की झुलस कर मौत हो गई। आग की इस घटना में पांच घर जल गए।
विज्ञापन


इससे घरों में रखे सामान जलकर नष्ट हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्ची का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शुक्रवार को शाम चार बजे के करीब रामकोला थानाक्षेत्र के कुस्मही गांव में सुनील की झोपड़ी में अचानक आग लग गई।
विज्ञापन


झोपड़ी में महिला खाना बना रही थी और अचानक झोपड़ी में आग लग गई। आग लगते ही बच्ची श्रेया जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगी। आग की लपटें देख वह कोने में जा दुबकी लेकिन वह नहीं बच पाई और आग की चपेट में आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवार के लोग भी मासूम को बचा नहीं सके और बचाने के लिए तड़पते रहे। आग की लपटें राकेश, लक्ष्मी, जट्टा, स्वामीनाथ और सुदर्शन के घरों तक पहुंच गई और देखते ही देखते ही इनके घर भी आग की चपेट में आ गए।

इनके घरों में रखे कीमती सामान  और राशन जलकर नष्ट हो गए। घटना की जानकारी होते ही तहसीलदार बीएन सिंह, कानूनगो शिवमुरारी लाल श्रीवास्तव के अलावा रामकोला थाने के एसआई बब्बन सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। इन लोगों ने घटनास्थल का मुआयना कर क्षति का जायजा लेने के साथ शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

दुदही। बरवापट्टी थानाक्षेत्र के रामपुर बरहन के दरोगाडीह टोला स्थित हनुमान मंदिर परिसर में बृहस्पतिवार को देर रात अचानक आग लगने से साधुओं के रहने के लिए बनी चार झोपड़ियां जल गईं।

इससे झोपड़ियों में रखे राशन सहित अन्य सामान जलकर नष्ट हो गए। रात में ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। मंदिर परिसर में बनी झोपड़ी में शिवदास और गिरजा शंकर सोए हुए थे। उसी दौरान बृहस्पतिवार को देर अचानक आग लग गई।


दोनों साधु शोर मचाते हुए भागे। शोर सुनकर जब तक गांव के लोग मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाते, उससे पहले चार झोपड़ियों में रखे सामान जलकर नष्ट हो गए।

मंदिर से जुड़ा मामला होने के कारण रात में ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। थानाध्यक्ष शिव मनोहर यादव का कहना है कि अचानक आग लग गई थी। मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed