Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Kotputli-Behror News ›   Husband Murdered with Hammer, Body Dumped 40 km Away; Wife’s Affair and Insurance Plot Exposed After 7 Days

राजस्थान: शादी के बाद पत्नी का दूसरे युवक से चक्कर, कांटा बने पति को मरवाया; 40 किमी दूर ले जाकर फेंका शव

Fri, 20 Nov 2026 03:57 PM IST
कोटपुतली ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटपूतली-बहरोड़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटपूतली-बहरोड़ Published by: कोटपुतली ब्यूरो Updated Fri, 20 Nov 2026 03:57 PM IST
सार

कोटपूतली-बहरोड़ में प्रेम-प्रसंग और बीमा क्लेम के लिए पत्नी ने प्रेमी और उसके दोस्त के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रची। महेंद्रगढ़ में हथौड़े से हत्या कर शव सड़क किनारे फेंका। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया, पत्नी फरार है।

विज्ञापन
Husband Murdered with Hammer, Body Dumped 40 km Away; Wife’s Affair and Insurance Plot Exposed After 7 Days
मृतक पति और आरोपी पत्नी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में प्रेम-प्रसंग के चलते एक महिला ने अपने प्रेमी और उसके दोस्त के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रची। हत्या के बाद शव को सड़क किनारे फेंककर वारदात को सड़क हादसा दिखाने की कोशिश की गई, ताकि एलआईसी की बीमा राशि हासिल की जा सके। पुलिस ने कॉल डिटेल और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले का खुलासा करते हुए प्रेमी और उसके दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, मृतक की पत्नी फरार है। पुलिस जांच में प्रेम-प्रसंग के अलावा फरवरी में होने वाली बेटी की शादी और पैसों की जरूरत भी हत्या की वजह सामने आई है।

मामला बहरोड़ सदर थाना क्षेत्र के बोंद गांव का है। मृतक सतीश सैनी उर्फ लीलाराम (40) का शव 11 नवंबर की रात वीरमती होटल के पास मिला था। शुरुआत में मामला सड़क हादसे का लग रहा था, लेकिन पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में सिर पर गंभीर चोट और अत्यधिक रक्तस्राव के कारण मौत होने की पुष्टि हुई। चोटों की प्रकृति दुर्घटना जैसी नहीं होने पर पुलिस ने हत्या की आशंका जताते हुए जांच शुरू की।

विज्ञापन

शव के पास मिले कड़बी के पत्तों से गहराया शक
शव के सीने पर कड़बी के पत्ते मिले थे। वहीं, कुछ दूरी पर रखी कड़बी के पास खून बिखरा हुआ था। जांच में खून मृतक का ही पाया गया। इससे पुलिस को शक हुआ कि हत्या किसी दूसरी जगह की गई और शव को यहां लाकर सड़क हादसे का रूप देने की कोशिश की गई। मृतक के भाई मुकेश की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: सीएम के क्षेत्र में आरएलपी का कब्जा, राज्यवर्धन के इलाके में कांग्रेस का बोलबाला

20 साल पहले हुई थी शादी, पत्नी अलग रहने लगी थी
सतीश सेटरिंग मिस्त्री का काम करता था। करीब 20 साल पहले उसकी शादी बानसूर के हमीरपुर निवासी रेखा (38) से हुई थी। रेखा कई साल से बानसूर में अलग मकान बनाकर अपनी दो बेटियों, एक बेटे और सास के साथ रह रही थी। वहीं, सतीश गांव में रहकर काम करता था और कभी-कभार परिवार से मिलने जाता था। जांच के दौरान पुलिस ने रेखा की कॉल डिटेल खंगाली तो एक नंबर पर लगातार बातचीत होने की जानकारी मिली। जांच में यह नंबर मुंडावर निवासी राजेश उर्फ राजू मिस्त्री (34) का निकला। पुलिस के अनुसार, रेखा और राजेश के बीच प्रेम-प्रसंग था। सतीश उनके रिश्ते में बाधा बन रहा था।

LIC की रकम के लिए हत्या को हादसा दिखाने की साजिश
पुलिस जांच में सामने आया कि रेखा और राजेश ने सतीश को रास्ते से हटाने की योजना बनाई थी। दोनों को पता था कि सतीश के नाम एलआईसी की बीमा पॉलिसियां हैं। उसकी हत्या को दुर्घटना दिखाकर बीमा क्लेम हासिल करने की साजिश रची गई थी। परिवार में फरवरी में बड़ी बेटी की शादी भी होनी थी। इसके लिए पैसों की जरूरत को भी हत्या की वजह माना जा रहा है।

महेंद्रगढ़ बुलाया, हथौड़े से सिर पर किए कई वार
साजिश में राजेश ने हरियाणा के महेंद्रगढ़ में काम करने वाले अपने दोस्त शमशेर उर्फ शिवा उर्फ शिवम (27), निवासी बरेली (उत्तर प्रदेश), को भी शामिल किया। शमशेर पहले सतीश के साथ काम कर चुका था। 11 नवंबर की शाम शमशेर ने सतीश को मिलने के बहाने करीब 40 किलोमीटर दूर महेंद्रगढ़ बुलाया। वहां दोनों बातचीत कर रहे थे, तभी राजेश भी पहुंच गया। इसके बाद उसने हथौड़े से सतीश के सिर पर कई वार किए। गंभीर चोट लगने से सतीश अचेत होकर गिर पड़ा और उसकी मौत हो गई। इसके बाद दोनों आरोपियों ने शव को कंबल में लपेटा और बाइक पर रखकर करीब 40 किलोमीटर दूर बोंद गांव ले आए। गांव के बाहर सड़क किनारे शव फेंककर दोनों मौके से फरार हो गए।

CCTV से बचने के लिए गांवों के रास्तों से निकले
पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने महेंद्रगढ़ से बोंद आने के दौरान हाईवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों से बचने के लिए लिंक रोड और गांवों के रास्तों का इस्तेमाल किया। उन्हें उम्मीद थी कि सड़क किनारे शव मिलने से मामला हादसे का लगेगा और हत्या का राज नहीं खुलेगा। कोटपूतली-बहरोड़ एसपी सत्यवीर सिंह के अनुसार, पुलिस ने मामले में राजेश उर्फ राजू मिस्त्री और शमशेर उर्फ शिवा उर्फ शिवम को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक की पत्नी रेखा की तलाश की जा रही है। पुलिस का मानना है कि उसकी गिरफ्तारी के बाद साजिश से जुड़े कई अन्य महत्वपूर्ण तथ्य सामने आ सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed