{"_id":"57701be94f1c1bcf7379ad25","slug":"two-men-arrested-for-stealing-bags-of-rice","type":"story","status":"publish","title_hn":"चावल चोरी करते दो शख्स गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चावल चोरी करते दो शख्स गिरफ्तार
Kushinagar
Updated Sun, 26 Jun 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
पनियहवा रेलवे स्टेशन पर मालगाड़ी से चावल चुरा रहे दो शख्स पकडे़।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पनियहवा रेलवे स्टेशन पर खड़ी मालगाड़ी की बोगी से चावल चुराने के आरोप में आरपीएफ जवानों ने दो लोगों को पकड़ा है। दोनो आरोपियों को वाराणसी जेल भेजा गया है।
गोरखपुर-नरकटियागंज रेलखंड के पनियहवा रेलवे स्टेशन पर शनिवार देर रात करीब दो बजे मालगाड़ी पनियहवा स्टेशन पर रुकी।
मालगाड़ी का अंतिम वैगन प्लेटफार्म से काफी बाहर था। अंधेरे का फायदा उठाते हुए चोर गार्ड के डिब्बे से तीन वैगन पहले पहुंचे और वैगन से चावल की बोरियां निकालने लगे। इन लोगों चार बोरियां नीचे भी गिरा दी। इसी बीच आरपीएफ के प्रभारी निरीक्षक आरपी सिंह जवानों के साथ बोगियों की जांच करते वहां पहुंचे। आरपीएफ जवाने के आने की आहट पाते ही ये लोग वैगन से उतरकर भागने लगे। जवानों ने बिहार के बगहा थाना क्षेत्र के बगहा नंबर एक निवासी राजेश और हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नौतार बोधी छपरा निवासी प्रद्युम्र (20) को दौड़ाकर पकड़ लिया। साथ ही नीचे गिराई गई चार बोरियों को भी जब्त कर लिया गया।
इस संबंध में आरपीएफ के कप्तानगंज चौकी प्रभारी आरपी सिंह ने बताया कि दोनों अभियुक्तों को रेल सम्पति की चोरी करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर वाराणसी जेल भेज दिया गया है। इनके अन्य साथियों की भी पहचान हो गई है। पनियहवा रेलवे स्टेशन पर रुकने वाली मालगाड़ियों के चेकिंग के लिये जवानों की संख्या बढ़ा दी गई है।