फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Truck overturns, killing driver

ट्रक पलटने से चालक की मौत

Fri, 25 Dec 2015 11:43 PM IST
अमर उजाला/कुशीनगर
अमर उजाला/कुशीनगर Updated Fri, 25 Dec 2015 11:43 PM IST
विज्ञापन
कोटवा बाजार। नेबुआ नौरंगिया थानाक्षेत्र के ढोलहा गुलहरिया स्थित कप्तानगंज चीनी मिल के क्रय केंद्र के पास गन्ना लदा ट्रक शुक्रवार को भोर में सड़क किनारे लगाते समय पलट गया। ट्रक पलटने से चालक उसके नीचे दब गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

नेबुआ नौरंगिया थानाक्षेत्र के ढोलहा गुलहरिया स्थित कप्तानगंज चीनी मिल के क्रय केंद्र के पास गन्ना लदे ट्रक को उसका चालक महराजगंज के श्यामदेउरवा थानाक्षेत्र के नगरौली गांव निवासी 55 वर्षीय परिखन पुत्र बगेदू शुक्रवार की सुबह सड़क के किनारे लगाने की कोशिश कर रहा था।
विज्ञापन

इसी दौरान ट्रक पलट गया और चालक उसके नीचे दब गया। ट्रक के नीचे दब जाने से चालक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी के जरिए ट्रक के नीचे दबे शव को निकलवाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी एसओ अजय सिंह ने बताया कि चालक के परिवार के लोगों को सूचना दे दी गई है। ट्रक को कब्जे में लेकर वाहन स्वामी को सूचना दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed