फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Three persons, including a designated file cases

एक नामजद समेत तीन लोगों केस दर्ज

Thu, 12 May 2016 11:27 PM IST
कुशीनगर
कुशीनगर Updated Thu, 12 May 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
Three persons, including a designated file cases
कुबेरस्थान : थानाक्षेत्र के गांव बंधू छापर में चाचा-भतीजे पर बम से हुए हमले की जांच करने पहुंचे एसओ कुबेरस्थान। - फोटो : अमर उजाला
कुबेरस्थान। सखवनिया गांव के बंधूछापर टोले के दो व्यक्तियों पर बुधवार की रात बम से हमला किए जाने के मामले में तहरीर मिलने पर पुलिस ने एक नामजद और दो अज्ञात व्यक्तियाें के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया है। घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। बृहस्पतिवार की शाम एसओ ने घटनास्थल का जायजा लिया।
विज्ञापन


कुबेरस्थान थानाक्षेत्र के  सखवनिया गांव के बंधूछापर टोला निवासी रुद्रप्रताप नारायण सिंह अपने भतीजे अनिल कुमार सिंह के साथ सखवनिया चौराहे की तरफ टहलने गए थे। रुद्रप्रताप नारायण सिंह के बेटे ज्ञानप्रकाश सिंह ने बुधवार की देर रात थाने में दी गई तहरीर में बताया कि रात के तकरीबन साढ़े आठ बजे चौराहे से पैदल लौटते समय गांव से कुछ दूरी पर तीन लोग पहले से खड़े थे।
विज्ञापन


उनके पिता के हाथ में टॉर्च भी था। टॉर्च की रोशनी में उन्होंने तीन व्यक्तियों में से एक को पहचान लिया, जो उनके गांव का ही रहने वाला था। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके पिता और चचेरे भाई जैसे ही आगे बढ़े, उन लोगों ने बम फेंककर हमला किया। इससे उनके पिता गंभीर रूप से घायल हो गए और उनके चचेरे भाई अनिल भी जख्मी हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


आवाज सुनकर काफी लोग घटनास्थल पर पहुंच गए, तब तक तीनों व्यक्ति भाग चुके थे। रात में ही एएसपी लालसाहब यादव और सीओ सदर शशिशेखर सिंह भी मौके पर पहुंचे थे। घायलों को कुबेरस्थान सीएचसी पहुंचाया गया, जहां हालत गंभीर देख डॉक्टर ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां चाचा-भतीजे का इलाज चल रहा है।


बृहस्पतिवार की शाम तकरीबन सात बजे एसओ कुबेरस्थान ने घटनास्थल पर पहुंचकर जायजा लिया। इस संबंध में एसओ प्रह्लाद पांडेय का कहना था कि गंभीर रूप से घायल रुद्रप्रताप नारायण सिंह के बेटे ने एक नामजद और दो अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ रात में ही तहरीर दी थी, जिसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घटना की जांच और आरोपियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed