फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Thieves fleeing after attacking the young woman

हल्ला होने पर युवती को घायल कर भाग निकले चोर

Wed, 03 May 2017 12:49 AM IST
कुशीनगर (ब्यूरो)
कुशीनगर (ब्यूरो) Updated Wed, 03 May 2017 12:49 AM IST
विज्ञापन
Thieves fleeing after attacking the young woman
हल्ला होने पर युवती को घायल कर भाग निकले चोर - फोटो : अमर उजाला

तमकुहीराज। तरयासुजान थानाक्षेत्र के हफुआ चतुर्भुज में सोमवार की रात एक घर में घुसे चोर हल्ला होने पर एक युवती की पिटाई कर भाग निकले। कहा जा रहा है कि खुद को भीड़ में घिरता देख चोरों ने दहशत फैलाने के लिए फायरिंग भी की। पुलिस ने इस मामले में एक चोर को पकड़कर पूछताछ करने का दावा किया है।

विज्ञापन

हफुआ चतुर्भुज निवासी धीरेंद्र मिश्रा के घर में रात करीब 12 बजे कुछ चोर छत की सीढ़ी के रास्ते घर में घुस गए। चोरों ने कुछ कमरों का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया। खटपट की आहट सुनकर एक कमरे में बंद इस घर की एक लड़की रीमा मिश्र की नींद खुल गई। कमरा बाहर से बंद होने पर उसने शोर मचाया तो अन्य कमरों सो रहे लोग भी जग गए। चोरों ने कमरे का दरवाजा खोलकर रीमा को मारपीटकर घायल कर दिया। कहा जा रहा है कि शोर सुनकर आसपास के लोगों ने घेरेबंदी का प्रयास किया तो चोर फायरिंग करते हुए भाग निकले। सूचना पाकर डॉयल 100 की पुलिस गांव पहुंची। गृहस्वामी के अनुसार 13 हजार रुपये नकद तथा सोने के सात जेवर व 250 ग्राम चांदी चोरी हुई है।

विज्ञापन

घटना की जानकारी मिलने पर एएसपी लाल साहब यादव, सीओ जनार्दन तिवारी, पटहेरवा एसओ शैलेष सिंह , सेवरही एसओ शान मोहम्मद, तरयासुजान एसओ निर्भय सिंह भी पहुंचे। पुलिस अधिकारियों के अनुसार एक संदिग्ध चोर को पुलिस ने पकड़ लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। उम्मीद है कि चोरी की कई अन्य वारदातों का भी खुलासा हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed