{"_id":"68932d5fc5c9ffa20877d599782d2eeb","slug":"the-overnight-raid-loot-disclosures-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूट के खुलासे के लिए रातभर छापामारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लूट के खुलासे के लिए रातभर छापामारी
अमर उजाला/कुशीनगर
Updated Tue, 19 Jan 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुशीनगर। जिले की सीमा से सटे बिहार के शमशेरवा गांव के पास एसबीआई के 20 लाख रुपये लूटने वाले बदमाशों की तलाश में पुलिस टीमें जुटी हैं।
बिहार के धनहा थाने में अज्ञात लुटेरों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। बगहा की पुलिस टीम ने रात में कई जगह छापामारी की। दिन में भी कुछ संभावित ठिकानों पर दबिश दी गई।
कुशीनगर की भी पुलिस टीम बदमाशों का सुराग लगाने में जुटी है। हालांकि घटना के 24 घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं।
सोमवार को स्टेट बैंक की पडरौना शाखा से 20 लाख रुपये गाड़ी से लेकर बिहार के मधुबनी शाखा ले जाया जा रहा था। बिहार के धनहा थानाक्षेत्र के शमशेरवा गांव के पास पांच लुटेरों ने अपनी जीप से बैंक की गाड़ी में टक्कर मार दी।
बैंक की गाड़ी रुकते ही बदमाशों ने गार्ड पर गोली चला दी। उसके बाद बदमाश कैश बाक्स और गार्ड की बंदूक लूट लिए और दो राहगीरों की बाइक छीनकर भाग गए।
इस मामले में मधुबनी बैंक के कर्मचारी अभयानंद शर्मा की तहरीर पर पुलिस ने पांच अज्ञात लुटेरों पर केस दर्ज किया है।
इसके साथ ही पुलिस ने दो बाइक लूटे जाने का भी केस दर्ज किया है। बगहां के डीएसपी रामचंद्र राजगुरु की अगुवाई में में एक टास्कफोर्स का गठन किया गया है, जो यूपी पुलिस के सहयोग से बदमाशों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
दूसरी ओर बगहा के एसपी आनंद कुमार बदमाशों की तलाश में धनहा में कैंप किए हैं। बदमाशों की धरपकड़ के लिए कई जगह दबिश दी गई। कुछ संदिग्धों के उठाए जाने की भी सूचना है।