फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The groom's procession refused to bring

दूल्हे ने बारात लाने से इंकार किया

Thu, 28 Apr 2016 11:18 PM IST
कुशीनगर
कुशीनगर Updated Thu, 28 Apr 2016 11:18 PM IST
विज्ञापन
The groom's procession refused to bring
वर
सेवरही। सेवरही क्षेत्र के एक युवक ने एक युवती के साथ कोर्ट में शादी करने की अफवाह शादी के दिन फैलाकर बखेड़ा खड़ा कर दिया। लड़के वालों ने बारात लाने से इंकार कर दिया तो लड़की वाले परेशान हो गए।
विज्ञापन



बृहस्पतिवार की सुबह अफवाह फैलाने वाले युवक को तमकुहीरोड रेलवे स्टेशन पर खूब पिटाई की। सेवरही थाने के एक गांव की रहने वाली युवती की शादी विशुनपुरा थाने के एक गांव में तय थी। बृहस्पतिवार को उसकी बारात आने वाली थी।
विज्ञापन


दूल्हे के मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से किसी युवक का फोन आया। फोन करने वाले ने बताया कि तुम जिस लड़की से शादी करने जा रहे हो, उसकी शादी मेरे साथ कोर्ट में हो चुकी है। यह बात सुनते ही दूल्हा परेशान हो गया और उसने पूरी बात अपने परिवारवालों को बताई। इस पर उसके परिवार के लोगों ने लड़की के घरवालों को फोनकर के पूरी बात से अवगत कराते हुए बारात लाने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसकी वजह से लड़की के परिवार के लोग नाराज हो गए। लोगों ने दूल्हे से फोन करने वाले युवक का नंबर लेकर उसे फोन किया और मिलने के लिए रेलवे स्टेशन पर बुलाया। युवक भी इन लोगों के बुलावे पर वहां पहुंच गया।

युवक को देखते ही युवती और उसके घरवालों ने प्लेटफॉर्म पर जमकर पिटाई की। पिटाई की घटना से प्लेटफॉर्म पर अफरातफरी का माहौल बन गया। लोगों की भीड़ एकत्र होते देख लड़कीवाले युवक को पकड़ कर एक मंदिर परिसर में ले गए और वहां पंचायत होने लगी। समाचार लिखे जाने तक पंचायत में भी कोई निर्णय नहीं हो सका था।



उधर जिस युवक से लड़की की शादी तय थी, उसने बारात लाने से इंकार कर दिया। कुछ लोग शाम तक लोक मर्यादा का हवाला देकर वर पक्ष को समझाने की कोशिश कर रहे थे। इस संबंध में तमकुहीरोड रेलवे स्टेशन के अधीक्षक मुद्रिका चौरसिया का कहना है कि उन्हें प्लेटफॉर्म पर हंगामे की सूचना मिली थी। जबकि सेवरही के एसओ पद्माकर राय ने घटना की जानकारी से अनभिज्ञता जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed