फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The dead body of the maid who was thrown into a maiden.

विवाहिता का शव मायके में फेंक गए ससुराली

Fri, 12 Jan 2018 12:35 AM IST
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
कुश्ाीनगर (ब्यूरो) Updated Fri, 12 Jan 2018 12:35 AM IST
विज्ञापन
The dead body of the maid who was thrown into a maiden.
CRIME SCENE

कप्तानगंज। गोरखपुर शहर के नंदानगर मुहल्ले की एक विवाहिता का शव ससुराल वाले बुधवार की देर शाम मायके वालों के दरवाजे के सामने रखकर भग गए। दरवाजे पर बेटी का शव देखकर मायके पक्ष के लोग घबरा गए।

विज्ञापन

ससुराल वाले जब शव घर के सामने रख रहे थे तो घर में सिर्फ महिलाएं थीं। वे ससुराल वालों को रोकने का प्रयास भी की लेकिन गाड़ी से लेकर आए ससुराल वाले शव उतार कर भाग लिए। घर लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मृतका के दादा की तहरीर पर पति व ससुर समेत ससुराल पक्ष के छह लोगों पर दहेज हत्या का केस दर्ज हो गया है।

विज्ञापन

कुशीनगर जनपद के अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के ग्राम सभा मगडीहा निवासी राजेंद्र शर्मा के 24 वर्षीय पुत्री खुशबू शर्मा की शादी वर्ष 2015 में गोरखपुर जिले के कैंट थाना क्षेत्र के नंदा नगर निवासी सुरेश शर्मा के पुत्र अनिल शर्मा से हुई थी। बुधवार की देर शाम ससुराल वालों ने विवाहिता खुशबू का शव उसके मायके मगडीहा में राजेंद्र शर्मा के दरवाजे पर रख दिया और गायब हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक के दादा पारस शर्मा ने बताया कि जिस वक्त शव दरवाजे पर लाया गया, उस वक्त घर में केवल महिलाएं ही थीं। जब तक लोगों को जानकारी हुई, शव रखने वाले गाड़ी से भाग निकले। पारस शर्मा का कहना है कि ससुराल पक्ष के लोग खुशबू को बराबर दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे।

 

एसओ अहिरौली बाजार राकेश कुमार सिंह ने बताया कि मायके पक्ष की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रिपोर्ट का इंतजार है। मृतक खुशबू शर्मा के दादा पारस शर्मा की तहरीर पर पति अनिल शर्मा व ससुर सुरेश शर्मा समेत छह लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed