फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Tempo overturns death of uncontrolled growth

अनियंत्रित टेंपो पलटने से वृद्ध की मौत

Mon, 14 Dec 2015 11:48 PM IST
अमर उजाला/कुशीनगर
अमर उजाला/कुशीनगर Updated Mon, 14 Dec 2015 11:48 PM IST
विज्ञापन
हाटा। हाटा-गौरीबाजार मार्ग पर सोमवार की शाम को एक बच्ची को बचाने के चक्कर में एक टेंपो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया, जिसकी वजह से टेंपो में सवार वृद्ध की मौत हो गई।
विज्ञापन

हाटा कोतवाली के गांव बेलवा बाबू निवासी 60 रामसूचित यादव हाटा में एक दुकान में कार्य करते थे। शाम को वह टेंपो से अपने गांव जा रहे थे।
टेंपो जैसे ही मदरहा के पास पहुंचा, उस दौरान एक बच्ची सड़क के किनारे दौड़ रही थी।
उसे को बचाने के चक्कर में टेंपो अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पलट गया। टेंपो में सवार रामसूचित यादव गंभीर रूप से घायल हो गए।
मौके पर पहुंचे लोग गंभीर रूप से घायल वृद्ध को एक गाड़ी की सहायता से हाटा स्वास्थ्य केंद्र लेकर जा रहे थे कि रास्ते में ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर थाने पर पहुंचा दिया। टेंपो में सवार कुछ अन्य लोगों को भी हल्की चोटें आई और वह घर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed