फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   tantrik raped

झाड़-फूंक के बहाने दुष्कर्म का आरोप

Mon, 19 Sep 2016 11:36 PM IST
kushinagar
kushinagar Updated Mon, 19 Sep 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
जटहा बाजार। थाना क्षेत्र के एक गांव में झाड़-फूंक करने वाले व्यक्ति पर दुष्कर्म का आरोप लगा है। सोमवार को इस मामले को लेकर हंगामा होने के बाद पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। महिला ने आरोपी व्यक्ति पर डरा-धमकाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। महिला तीन दिन से यहीं रहकर झाड़-फूंक करा रही थी। आरोपी पर बलात्कार का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। 
विज्ञापन


बताया जाता है कि जुनाब अली (70) लंबे समय से झाड़-फूंक करता है। तीन दिन पहले विशुनपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव की 25 वर्षीय महिला यहां झाड़-फूंक के लिए आई थी। पीड़िता के मुताबिक रविवार की दोपहर में आरोपी ने उसे अकेले कमरे में आने के लिए कहा और प्रेत बाधा हटाने के बहाने उसके साथ छेड़खानी करने लगा। रविवार की रात को भी महिला को उसने अपने कमरे में बुलाया और चाकू दिखाकर दुष्कर्म किया। सोमवार को पीड़िता ने अपने पति को आपबीती सुनाई। इसके बाद घरवालों ने वहां हंगामा शुरू किया। जानकारी होने पर हियुवा के विशुनपुरा ब्लॉक अध्यक्ष कैलाश कुशवाहा सहित कई अन्य लोग पहुंचे गए। इसकी जानकारी होने पर मंसाछापर पुलिस चौकी के सिपाही भी पहुंचे और आरोपी को हिरासत में ले लिया गया। सिपाहियों ने आरोपी को जटहां बाजार थाने भेज दिया और लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। इस संबंध में एसओ रमेश चंद्र मिश्र ने बताया कि आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। महिला की तहरीर पर आरोपी पर बलात्कार का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed