फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   police raids

फाइनेंस कंपनी, कोआॅपरेटिव सोसायटी पर पुलिस का छापा 

Thu, 23 Jun 2016 12:09 AM IST
Kushinagar
Kushinagar Updated Thu, 23 Jun 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
  police raids
 पुलिस टीम ने कस्बे में संचालित फाइनेंस कंपनी और कोआपरेटिव सोसायटी के दफ्तर पर बुधवार को छापेमारी की। इस दौरान पुलिस को एक स्थान पर जिम्मेदार नहीं मिले, दूसरी जगह दफ्तर बंद मिला।
विज्ञापन


कसया थाने के एसओ की अगुवाई में एनएच-28 पर फ्लाईओवर के बगल में संचालित फाइनेंस कंपनी और एक कोआपरेटिव सोसाइटी के कार्यालयों पर बुधवार शाम करीब चार बजे पुलिस ने छापा मारा। एसओ विनय पाठक नेे बताया कि फाइनेंस कंपनी के दफ्तर में कोई जिम्मेदार अधिकारी नहीं मिला। इसके चलते पुलिस वहां मौजूद कर्मचारियों को तीन दिन में वित्तीय लेन-देन से जुडे़ सभी कागजात उपलब्ध कराने की मोहलत देकर लौट गई।
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस कोआपरेटिव सोसायटी के कार्यालय पर पहुंची। वहां पहुंचने से पहले ही संस्था के अधिकारी और कर्मचारी गायब हो गए थे। कार्यालय पर ताला लटकता मिला। कार्यालय के नीचे एक महिला ने पुलिस को बताया कि संचालित कार्यालय अभी ही बंद कर अधिकारी और कर्मचारी कहीं चले गए हैं। एसओ ने बताया कि इन संस्थाओं के कुछ एजेंटों ने शिकायत की थी कि लोगों से रुपये जमा करने के बाद संस्थाएं समय से लोगों को उसका रेस्पांस नहीं दे रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी शिकायत के आधार पर संबंधित संस्थाओं के कार्यालयों पर जांच के लिए पुलिस टीम पहुंची। फाइनेंस कंपनी में मौजूद लोगाें को तीन में कागजात उपलब्ध कराने के लिए कहा गया है। लेनदेन से संबंधित अभिलेख उपलब्ध नहीं कराए गए तो संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं छापे के बाद पुलिस ने वाहनों की चेकिंग भी की।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed