{"_id":"57828c404f1c1bb4757f99b8","slug":"police-charged-lathi","type":"story","status":"publish","title_hn":"कब्जा कराने गई पुलिस ने लाठियां भांजीं, कई घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कब्जा कराने गई पुलिस ने लाठियां भांजीं, कई घायल
kushinagar
Updated Sun, 10 Jul 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन
अपराध्
- फोटो : santosh verma
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथौली बाजार। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के मठिया उर्फ अकटहां गांव के निकट रामकोला-मथौली बाजार पिच सड़क के किनारे बैनामे की जमीन पर रविवार की शाम कब्जा दिलाने को लेकर विवाद उत्पन्न हो गया। पीड़ित पक्ष ने पुलिस पर लाठियों से पीटने का आरोप लगाया है, जिससे कई लोगों को चोटें आई हैं।
बताया जा रहा है कि रामकोला-रगड़गंज मार्ग के किनारे स्थित जमीन के एक टुकड़े पर कई लोग हिस्सेदार हैं। जमीन कीमती बताई जाती है। इसमें एक तरफ से एक व्यक्ति ने सड़क के किनारे जमीन बैनामा करा ली है। रविवार की शाम तकरीबन साढ़े पांच बजे उस जमीन पर हलका लेखपाल और पुलिस बल की तरफ से मौके पर पहुंचकर कब्जा दिलाया जा रहा था। इसी बीच बाकी हिस्सेदारों ने उस जमीन को अपना बताते हुए रोकने का प्रयास किया। आरोप है कि मौके पर मौजूद पुलिस ने बल प्रयोग किया और विरोध कर रहे लोगों को दौड़ाकर पीटा। इससे कई लोग घायल हो गए। विरोध कर रहे लोगों का कहना था कि जमीन पर मुकदमा है और उन लोगों का जमीन पर कब्जा है।
घायल सुनीता 30 वर्ष और बादामी 25 वर्ष का आरोप था कि पुलिसकर्मियों ने उन्हें दौड़ाकर पीटा है। वे गर्भवती भी हैं। 29 वर्षीया गुड़िया, सुभाष 35 वर्ष और रामाश्रय 70 वर्ष ने भी पुलिस पर पीटने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
इस संबंध में कप्तानगंज थाने के एसओ चौथीराम का कहना था कि बैनामा लेने वाले व्यक्ति ने जमीन पर कब्जा दिलाने के लिए तहसील दिवस में प्रार्थना पत्र दिया था। इस पर हलका लेखपाल ने पुलिस फोर्स की मांग की थी। फोर्स दे दी गई। पुलिसकर्मी मौके पर जमीन कब्जा दिलाने गए थे। कोई लाठीचार्ज नहीं किया गया। आरोप झूठा है।