फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Police arrested four people

पुलिस ने चार और लोग पकड़े

Tue, 29 Mar 2016 10:46 PM IST
कुशीनगर
कुशीनगर Updated Tue, 29 Mar 2016 10:46 PM IST
विज्ञापन
Police arrested four people
खोटही गांव में पुलिस की कार्रवाई के भय से पांचवें दिन भी गांव में सन्नाटा छाया रहा। - फोटो : अमर उजाला
खोटहीं गांव में पुलिस और गांववालों के बीच हुए संघर्ष के बाद लोगों के जेहन से खौफ के बादल नहीं छंट रहे। पुलिस के डर से गांव के लोग खेतों में सोकर रात गुजारने के लिए विवश हैं। इधर पुलिस ने चार और व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में गिरफ्तार हुए लोगों की संख्या अब 14 हो गई है।
विज्ञापन


रामकोला थानाक्षेत्र के खोटहीं गांव में जमीन के विवाद को लेकर बृहस्पतिवार को दो पक्षों मारपीट के बाद पुलिस से भी संघर्ष हुआ था। उसमें गांववालों के साथ-साथ पुलिसकर्मियों को भी चोटें आई थीं। रामकोला एसओ की तरफ से 23 नामजद और 250 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ  गंभीर धाराओं में केस दर्ज हुआ था। उसके बाद पुलिस ने गिरफ्तारी शुरू कर दी।
विज्ञापन


वांछित व्यक्तियों में से 10 को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया था, मंगलवार को चार और लोग गिरफ्तार कर लिए गए। पुलिस की कार्रवाई के डर से छठें दिन भी बहुत से लोग अपने घरों से दूर रहे। इस गांव के देवीपुर, धोबिया टोला, खैरटिया, रामबर और भरटोली की महिलाओं ने बताया कि पुलिस के डर से उनके परिवार के पुरुषों ने नदी के किनारे मंदिर में सोकर रात गुजारी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस चार और लोगों को पकड़कर ले गई है। उनका कहना था कि ऐसे में कैसे विश्वास करें कि पुलिस उन्हें छोड़ देगी। इसके अलावा कई लोगों को खेतों में सोना पड़ रहा है। इस संबंध में एसओ सौदागर राय का कहना था कि चार और व्यक्तियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस किसी निर्दोष को परेशान नहीं कर रही है। जो लोग घटना में शामिल थे, उन्हें चिह्नित कर गिरफ्तार किया जा रहा है।


उधर, रामकोला के विधायक डॉ. पूर्णमासी देहाती का कहना था कि ऐसी घटना नहीं होनी चाहिए थी। पुलिस घटना में शामिल दोषियों को चिह्नित कर गिरफ्तार करे। महिलाओं, बच्चों और निर्दोष व्यक्तियाें के साथ शालीनता से पेश आए। उन्हाेंने लोगों से अपील की कि पुलिस को अपना काम करने दें और निर्भीक होकर अपना काम करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed