{"_id":"5777fceb4f1c1bd24979b4e7","slug":"pen-droll-missed-from-rail-line","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेल लाइन से 12 पेनड्राल गायब","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रेल लाइन से 12 पेनड्राल गायब
kushinagar
Updated Sat, 02 Jul 2016 11:12 PM IST
विज्ञापन
अपराध्
- फोटो : santosh verma
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खड्डा। गोरखपुर - नरकटियागंज रेलखंड के जिस मानव रहित क्रासिंग पर शनिवार को गांव वालों ने मालगाड़ी रोककर धरना दिया, उससे कुछ दूरी पर ही कई जगह पेनड्राल व चाभी आदि गायब होने की जानकारी मिलने पर रेल प्रशासन में खलबली मच गई। बाद में रेलवे के तकनीकी कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर पेनड्राल व चाभी आदि लगाकर रेल ट्रैक सही किया। इस बीच मालगाड़ी व सवारी गाड़ी सहित कुछ ट्रेनें उस पटरी से गुजर चुकी थीं। गनीमत थी कि कोई हादसा नहीं हुआ।
खड्डा रेलवे स्टेशन के पूर्वी आउटर सिगनल के समीप शनिवार को मानव रहित समपार पर रेल पटरियों को दोनों तरफ से दबाए रखने वाले 12 पेनड्राल गायब मिले। इसकी जानकारी होने पर तत्काल स्टेशन मास्टर को सूचना दी गई। जिसके बाद पीडब्लूआई के निर्देश पर तकनीकी कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर पेनड्राल व चाभी आदि लगाकर गड़बड़ी दूर की। पीडब्ल्यूआई निर्मल कुमार ने बताया कि रेल लाइन से कभी - कभी एक - दो पेनड्राल निकल जाते हैं। इसकी देखरेख के लिए रैल ट्रैक पर गैंगमैन काम करते रहते हैं। पेनड्राल और चाभी आदि गायब होने की जानकारी मिलने पर गैंगमैन को मौके पर भेजकर गड़बड़ी दूर करा दी गई। उन्होंने आशंका जताई कि प्रदर्शन में शामिल लोगों में से किसी ने रेल लाइन पर लगे पेनड्राल और चाभी को निकाल लिया हो। इसकी जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।