फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Nebua Naurngia alleged gang rape of girl in the field

नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र में बालिका से गैंगरेप का आरोप

Mon, 18 Jan 2016 11:32 PM IST
अमर उजाला/कुशीनगर
अमर उजाला/कुशीनगर Updated Mon, 18 Jan 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
पिपरा बाजार। नेबुआ नौरंगिया थानांतर्गत एक गांव की 12 वर्षीया बालिका तीन दिनों पूर्व गैंगरेप की शिकार हो गई। पीड़ित के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


पुलिस तहकीकात कर रही है। तहरीर के मुताबिक बीते शनिवार की शाम बच्ची भूसा रखने की झोपड़ी में से मवेशियों के लिए चारा लेने गई थी।

वहां पहले से मौजूद गांव के ही चार युवकों ने पीड़ित का मुंह दबाकर गन्ने के खेत में उठा ले गए। आरोप है कि दो युवकों ने मनमानी की जबकि इस दौरान दो युवक खेत की मेड़ पर खड़े होकर रखवाली करते रहे।
विज्ञापन


बच्ची के आने में देर होती देख उसकी भाभी ढूंढने निकल पड़ीं। झोपड़ी के समीप पहुंचने पर उन्हें बगल के खेत से बच्ची के रोने की आवाज सुनाई दी। खेत में मिले युवकों ने भाभी और बच्ची को जान से मारने की धमकी देकर खामोश रहने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों की करतूत से आतंकित बच्ची अपनी भाभी के साथ घर लौट आई। पीड़ित के पिता शनिवार की सुबह अपनी रिश्तेदारी में गए थे। सोमवार को वापस लौटे तो पुत्रवधू और बच्ची ने आपबीती सुनाई। इस संबंध में एसओ निर्भय नारायण सिंह ने कहा कि मामले की सूचना मिली है, कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed