{"_id":"6aaae71ae9a9fc25f705ee49","slug":"businessman-dies-after-getting-caught-in-truck-and-dragged-for-20-meters-ayodhya-news-c-97-1-slko1023-158898-2026-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: ट्रक में फंसकर 20 मीटर तक घिसटा व्यापारी, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: ट्रक में फंसकर 20 मीटर तक घिसटा व्यापारी, मौत
Thu, 17 Sep 2026 12:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Thu, 17 Sep 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
सराफ सूरज की फाइल फोटो।
अयोध्या। अयोध्या-रायबरेली मार्ग पर बुधवार शाम 32 वर्षीय सराफा कारोबारी सूरज सोनी की बाइक को तेज रफ्तार खाद लदे ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर के बाद सूरज ट्रक में फंसकर करीब 20 मीटर तक घिसटते चले गए। उनका सिर ट्रक के पहिये के नीचे आने से फट गया और मौके पर ही मौत हो गई।
हादसा कोतवाली नगर क्षेत्र में नवीन मंडी चौकी के पास हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रायबरेली रोड पर अंडरपास से करीब 400 मीटर आगे सूरज घर की ओर मुड़ रहे थे। तभी नवीन मंडी की तरफ से अमेठी जा रहे खाद लदे ट्रक ने उनकी बाइक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक असंतुलित हो गई और सूरज ट्रक की चपेट में आ गए।
हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग दौड़कर पहुंचे, लेकिन तब तक सूरज की मौत हो चुकी थी। घटना की भयावहता देखकर मौके पर मौजूद लोगों में आक्रोश फैल गया। भीड़ ने ट्रक को रोक लिया और उसमें तोड़फोड़ शुरू कर दी। ट्रक को जलाने का भी प्रयास किया गया। पुलिस मौके पर पहुंची तो लोगों ने शव उठाने से भी रोक दिया। इस दौरान अयोध्या-रायबरेली मार्ग पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। करीब डेढ़ घंटे तक हाईवे पर यातायात ठप रहा। शाम करीब छह बजे लोगों को समझाने और स्थिति शांत होने के बाद यातायात सामान्य हो सका।
विज्ञापन
सीओ सिटी श्रीयश त्रिपाठी ने बताया कि ट्रक चालक पूरा बाजार निवासी हरिश्चंद्र को हिरासत में लिया गया है। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस के मुताबिक, तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
तीन भाइयों और दो बहनों में सबसे बड़े थे सूरज
सूरज मूलरूप से सुल्तानपुर जिले के धनपतगंज के रहने वाले थे। परिवार में उनके दो भाई और दो बहनें हैं। उनके पिता लखी चंद सोनी अयोध्या में सिंचाई विभाग में कार्यरत हैं। सूरज सराफा की दुकान चलाते थे और परिवार में सबसे बड़े होने के कारण घर की जिम्मेदारियों में अहम भूमिका निभाते थे। सड़क हादसे में उनकी अचानक हुई मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।