{"_id":"6aaae7e4fda0c4f7d30af79e","slug":"30-people-attacked-to-take-over-the-house-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-80198-2026-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: 30 लोगों ने मकान पर कब्जाने के लिए किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: 30 लोगों ने मकान पर कब्जाने के लिए किया हमला
विज्ञापन
सभी पर प्राथमिकी दर्ज, एनआईटी 5-एल का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। एनआईटी 5-एल स्थित एक मकान पर कब्जा करने की नीयत से चार-पांच गाड़ियों में पहुंचे करीब 30 दबंगों ने जमकर हंगामा किया। आरोपियों ने ईंट-पत्थर से मकान का ताला तोड़ने और घर में जबरन घुसने का प्रयास किया। पीड़ित परिवार के विरोध करने पर आरोपियों ने उनके साथ हाथापाई की और जान से मारने की धमकियां दीं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम ने स्थिति को काबू में किया। पीड़ित की शिकायत पर एनआईटी थाने में 10 सितंबर को प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई है।
पीड़ित राकेश बेनीवाल ने शिकायत में बताया कि नौ सितंबर की शाम करीब 6:30 बजे आरोपी गाड़ियों में सवार होकर उनके घर पहुंचे। हमलावरों ने दावा किया कि उन्होंने यह मकान 20 लाख में खरीद लिया है और अब इस पर उनका कब्जा है। पीड़ित के अनुसार, संपत्ति को लेकर अशोक तनेजा व कमलेश तनेजा के साथ अदालत में सिविल मुकदमा पहले से विचाराधीन है। आशंका जताई जा रही है कि आरोपियों को यूपी (मथुरा) से बुलाकर इस वारदात को अंजाम दिलाया गया है।
पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि हंगामे के दौरान पीड़ित ने 112 और पुलिस आयुक्त को सूचित कर घटना की मोबाइल वीडियो भेजी। मौके पर पहुंचे एनआईटी थाना के सब-इंस्पेक्टर ने पुलिस टीम के साथ हस्तक्षेप करने पहुंची तो हमलावर भाग गए। पुलिस ने वीडियो साक्ष्य, संदिग्ध वाहन और शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपियों की पहचान कर रही है।