फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Mother-son's death by burning in the fire

आग में झुलस कर मां-बेटे की मौत

Tue, 06 Nov 2018 12:14 AM IST
कुशीनगगर (ब्यूरो)
कुशीनगगर (ब्यूरो) Updated Tue, 06 Nov 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
Mother-son's death by burning in the fire
आग में झुलस कर मां-बेटे की मौत - फोटो : अमर उजाला
दुदही (कुशीनगर)। विशुनपुरा क्षेत्र के बांसगांव के बैरा टोला में रविवार की रात ढिबरी से झोपड़ी में लगी आग से जलकर मां और मासूम बेटे की मौत हो गई। महिला के दो मासूम बटे बुरी तरह झुलस गए हैं। उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। एक झोपड़ी में लगी आग ने पांच भाइयों की झोपड़ियों को चपेट में ले लिया। पांचों झोपड़ियां जलकर राख हो गईं। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने गांव वालों की मदद से आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


बांसगांव के बैरा टोला में रविवार की रात करीब 11 बजे किशुन देव चौहान की झोपड़ी में ढिबरी से आग लग गई। झोपड़ी में किशुनदेव की पत्नी सुनैना (32) अपने तीन बच्चों धनु (3), बलबीर (5) और रवि (7) के साथ सो रही थी। झोपड़ी में आग लगी देख सुनैना ने दोनों बड़े बेटों बलबीर और रवि को किसी तरह बाहर निकाला और फिर छोटे बेटे धनु को बचाने पहुंची। 
विज्ञापन

उसी दौरान जलती झोपड़ी उसके ऊपर गिर गई, जिससे सुनैना और धनु की जलकर मौत हो गई। हवा की वजह से आग ने किशनु देव के भाई हरिकेश, नथु, पप्पू, और   चंद्रदेव की झोपड़ियों को भी चपेट में ले लिया। पांचों झोपड़ियों में रखे नकदी, गहने, अनाज, कपड़े आदि जल गए। लोगों की सूचना पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और गांव वालों की मदद से आग पर काबू पाया।गांव के लोगों ने आग से झुलसे मासूम भाइयों को सीएचसी दुदही ले गए, जहां से डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल भेज दिया। यहां    प्राथमिक उपचार के बाद दोनों भाइयों को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। सोमवार को तहसीलदार रामसुधार, राजस्व निरीक्षक श्रीकांत यादव और हरिलाल प्रसाद मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी हासिल की। तहसीलदार ने पीड़ित परिवारों को सरकारी मदद दिलाने का आश्वासन दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed