फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Meet the meat from the animal stress

पशु का मांस मिलने से तनाव

Tue, 05 Apr 2016 11:36 PM IST
कुशीनगर
कुशीनगर Updated Tue, 05 Apr 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
Meet the meat from the animal stress
मौके पर जुटी रही भीड़। - फोटो : अमर उजाला
दुदही। विशुनपुरा थानाक्षेत्र के गौरीश्रीराम के श्रीराम टोले में मंगलवार को सुबह एक पुराने कुएं और एक नेता के खेत में गोवंशीय पशु की मांसयुक्त हड्डियां मिलीं। इससे गांव में तनाव व्याप्त हो गया। गांव के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस कुएं से हड्डियां बाहर निकलवाई और जांच के लिए भेज दिया। गांव के लोगों ने नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन



गांव के कुछ लोगों ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया है कि मंगलवार की सुबह लोग खेत की ओर जा रहे थे, तभी गांव के एक पुराने कुएं से बदबू महसूस हुई। यह बात गांव में फैल गई। काफी संख्या में लोग एकत्र हो गए।
विज्ञापन


लोगों ने कुएं में झांककर देखा तो प्लास्टिक के बोरे में कुछ बांधकर लटकाया गया था। इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और कुंए से बोरा बाहर निकलवाई। गांववालों के मुताबिक बोरा खोलने पर उसमें गोवंशीय पशु का मांस और हड्डियां मिलीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां मौजूद लोगों का आरोप था कि गांव के किसी ने छोड़े गए बछड़ों को मारकर उनका मांस और हड्डियां बोरे में बांधकर कुएं में लटका दिया है। लोगों के बताने पर पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में ले लिया।


हिरासत में लिए गए व्यक्ति ने बताया कि एक और बछड़े को मारकर उसका मांस और हड्डियां एक नेता के खेत में दफन की गई हैं। पुलिस ने उसे भी बाहर निकलवाया। इस संबंध में एसओ विनय पाठक का कहना था कि पशु की हड्डियां मिली हैं। जांच के लिए भेजा गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही इस संबंध में कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed