Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   accused arrested with chitta

Solan News: सोलन में 41.22 ग्राम चिट्टे के साथ दो युवक गिरफ्तार, टैक्सी जब्त

Tue, 10 Nov 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Nov 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
एक आरोपी पर पहले भी दर्ज है नशा तस्करी का मामला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। पुलिस की विशेष जांच टीम ने नशे के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने आंजी के समीप नाकेबंदी के दौरान एक टैक्सी से 41.22 ग्राम चिट्टा बरामद कर दो युवकों को गिरफ्तार किया है।
जानकारी अनुसार एसआईयू की टीम को गुप्त सूचना मिली थी। इसी आधार पर टीम ने टाटा मोर्ट्स शोरूम आंजी के पास नाका लगाया। वहां से गुजर रही एक टैक्सी को जांच के लिए रोका गया। तलाशी लेने पर गाड़ी में सवार दो युवकों के कब्जे से 41.22 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान धीरज शर्मा निवासी रवौण डाकघर सपरून और अंकुर ठाकुर निवासी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी सपरून तहसील व जिला सोलन के रूप में हुई है।
विज्ञापन

एसपी सोलन टी एसडी वर्मा ने बताया कि पुलिस थाना सदर सोलन में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। वारदात में इस्तेमाल की गई टैक्सी को भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। दोनों आरोपियों को बुधवार को अदालत में पेश किया जाएगा। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी अंकुर ठाकुर पहले भी चिट्टा तस्करी के मामले में संलिप्त रहा है। उसके खिलाफ पुलिस थाना धर्मपुर में मामला दर्ज है, जिसमें उससे 19.68 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ था। वहीं, दूसरे आरोपी धीरज शर्मा के आपराधिक रिकॉर्ड की भी पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed