{"_id":"587674934f1c1be165baa661","slug":"luxury-vehicles-seized-six-million-bucks","type":"story","status":"publish","title_hn":"लग्जरी वाहनों से छह लाख से अधिक रकम बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लग्जरी वाहनों से छह लाख से अधिक रकम बरामद
कुशीनगर/ अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Jan 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
रुपये और वाहन जब्त
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू होने के बाद उड़नदस्ता टीमें सक्रिय हो गई हैं। बुधवार को तमकुहीराज में एनएच पर वाहनों की जांच के दौरान एक लग्जरी वाहन से 4.48 लाख रुपये बरामद हुए। कार्यपालक मजिस्ट्रेट की अगुवाई में जांच कर रहे उड़नदस्ते ने रुपये जब्त कर लिए। दूसरी ओर मथौली बाजार में मजिस्ट्रेट की अगुवाई में वाहनोें की जांच के दौरान एक लग्जरी वाहन से 2.15 लाख रुपये बरामद हुए।
तमकुहीराज प्रतिनिधि के अनुसार तरयासुजान थाना क्षेत्र अंतर्गत तमकुहीराज में फोरलेन पर कार्यपालक मजिस्ट्रेट भारत भूषण जायसवाल की अगुवाई में उड़नदस्ता बुधवार को दोपहर में वाहनों की सघन तलाशी ले रहा था। तभी गोरखपुर की ओर जा रही बिना नंबर की लग्जरी गाड़ी दिखी। उसे रोककर तलाशी ली गई तो गाड़ी से दो हजार रुपये की नई करेंसी के रूप में 4.48 लाख रुपये बरामद हुए। वाहन में बैठे व्यक्ति रुपये के बारे में साक्ष्य नहीं दिखा पाए। इस वजह से उड़नदस्ते ने रुपये जब्त कर लिए। कार्यपालक मजिस्ट्रेट ने बताया कि तरयासुजान थाना क्षेत्र के मठिया गांव के तीन लोग बिना नंबर की लग्जरी गाड़ी से रुपये लेकर जा रहे थे। जांच में रुपये के संबंध में संतोषजनक साक्ष्य नहीं दे पाए, इसलिए रुपये जब्त कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। जबकि वाहन में बैठे लोगों का कहना था कि वह अपने घर से रुपये लेकर जरूरी कार्य से गोरखपुर जा रहे थे।
मथौली बाजार प्रतिनिधि के मुताबिक फ्लाइंग स्कॉट मजिस्ट्रेट और स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी आईबीके गौतम ने अपनी टीम के साथ बुधवार को कप्तानगंज थाना क्षेत्र के मथौली बाजार में वाहनों की तलाशी के दौरान एक लग्जरी वाहन से दो लाख एक हजार पांच सौ रुपये बरामद किया। टीम ने रुपये और वाहन जब्त कर लिया। वाहन थाने भेज दिया गया, जबकि रुपये शाम को जिला कोषागार में जमा कर दिए गए। मजिस्ट्रेट ने बताया कि रुपये के बारे में आगे की कार्रवाई आयकर विभाग करेगा। उड़नदस्ते में एसआई बब्बन सिंह, अशोक यादव, रामबेलास, अजीत यादव शामिल थे।