फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Kidnapped young woman, suspected of rape

युवती अगवा, गैंगरेप की आशंका

Mon, 02 May 2016 11:11 PM IST
कुशीनगर
कुशीनगर Updated Mon, 02 May 2016 11:11 PM IST
विज्ञापन
Kidnapped young woman, suspected of rape
दुष्कर्म - फोटो : अलीगढ़/ब्यूरो
दुदही। रविवार की रात अपने घर में सो रही एक युवती को कुछ युवकों ने अगवा कर लिया। युवती के साथ गैंगरेप की आशंका जताई जा रही है। लड़की की पिटाई के बाद घर के पीछे मक्का के खेत में फेंककर भाग गए। बेहोशी की हालत में उसे दुदही सीएचसी पहुंचाया गया, जहां से डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। पीड़ित अस्पताल में अब भी बेहोश है।
विज्ञापन


विशुनपुरा थानाक्षेत्र की रहने वाली पीड़ित के परिवारवालों की मानी जाए तो रविवार की रात युवती अपनी दो बहनों के साथ झोपड़ी में सोई थी।
सके बगल की झोपड़ी में युवती के भाई-भाभी सोए थे, जबकि घर से कुछ दूरी पर एक झोपड़ी में माता-पिता थे। रात में करीब 10 बजे उसके भाई की नींद खुली तो वह गांव में आई नाच देखने के लिए साइकिल निकालने लगा।
विज्ञापन


उस समय युवती के वहां मौजूद नहीं रहने पर उसने अपनी मां को बात बताई।
थोड़ी ही देर में परिवार के सभी लोगों को युवती के गायब होने की बात पता चल गई। उसी समय युवती की खोजबीन शुरू कर दी गई, लेकिन कहीं पता नहीं चला। एक घंटे बाद घर के पीछे गए तो युवती मक्के के एक खेत में बेहोशी की हालत में मिली। उसके चेहरे पर नाख़ून और गले पर चोट के  निशान थे। उसके मुंह से झाग निकल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवती को तुरंत दुदही सीएचसी पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने उसकी हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। युवती का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है, लेकिन शाम तक उसे होश नहीं आया था। युवती के परिवारवालों की सूचना पर पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया है। इस संबंध में विशुनपुरा थाना के प्रभारी उमेश कुमार का कहना है कि युवती अभी बेहोश है। उसके होश में आने पर ही कोई जानकारी मिल पाएगी। एक लड़के को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed