{"_id":"57c9bb954f1c1bd2352cb466","slug":"kidnapped-prabhunath-found-after-36-hours","type":"story","status":"publish","title_hn":"36 घंटे बाद साहबगंज में मिले अपहृत प्रभुनाथ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
36 घंटे बाद साहबगंज में मिले अपहृत प्रभुनाथ
ब्यूरो अमर उजाला/कुशीनगर
Updated Fri, 02 Sep 2016 11:19 PM IST
विज्ञापन
अपहरण से मुक्त प्रभुनाथ।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामकोला। लक्ष्मीगंज बाजार से अपहृत युवक को बदमाशों ने बृहस्पतिवार की रात 36 घंटे के बाद साहबगंज पुल के पास लाकर छोड़ दिया। बदमाशों ने अपहृत युवक को गोरखपुर और मेंहदावल में रखा था। मुक्त हुए युवक से पुलिस पूछताछ कर रही है। जल्दी ही इस मामले में बड़ा पर्दाफाश हो सकता है।
रामकोला थाना क्षेत्र के धोधरही गांव निवासी प्रभुनाथ शर्मा को बुधवार को लक्ष्मीगंज बाजार से एक लक्जरी गाड़ी से आए बदमाशों ने अपहृत कर लिया था। शाम को इसकी जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने अपहृत युवक के मोबाइल का लोकेशन सर्विलांस के जरिए ट्रेस किया।
गोरखपुर का लोकेशन मिलने पर रामकोला पुलिस वहां पहुंची और एसटीएफ की मदद से छापेमारी शुरू की गई। पुलिस ने अपहरण की वजह तलाशनी शुरू की तो मामला रुपयों के लेन-देन से जुड़ा होने की जानकारी मिली। गोरखपुर में दबाव बढ़ा तो अपहरणकर्ता मेंहदावल चले गए।
विज्ञापन
पुलिस वहां भी पीछा करते हुए पहुंच गई। इसके बाद बृहस्पतिवार की देर रात बदमाशों ने उसे साहबगंज पुल के पास लाकर छोड़ दिया। इसकी जानकारी होते ही रामकोला पुलिस उसे लेकर थाने आ गई। एसओ श्यामलाल यादव के अनुसार एसआई महेंद्र चतुर्वेदी और चौकी इंचार्ज लक्ष्मीगंज राजीव कुमार सिंह इस मामले की छानबीन में जुटे हैं। जल्दी ही अपहरणकर्ताओं को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।